फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh: Husband and wife arrested for finding meat near Devi pandal, know the story behind it

Tikamgarh: देवी पंडाल के पास मांस मिलने के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार, जानें क्या है इसके पीछे की कहानी

Wed, 09 Oct 2024 07:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 09 Oct 2024 07:16 PM IST
सार

टीकमगढ़ के मंदिर के पास मांस मिलने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये पति-पत्नी हैं, जो घुमक्कड़ जाति हैं। इनकी गलती से ही मंदिर के पास मांस की बोरी मिली थी। 

विज्ञापन
Tikamgarh: Husband and wife arrested for finding meat near Devi pandal, know the story behind it
टीकमगढ़ एसडीओपी ने घटना की जानकारी दी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीकमगढ़ शहर के मामोंन दरवाजे पर देवी पंडाल के पास मंगलवार की शाम एक बोरी में मास के टुकड़े मिले थे। इस मामले में अब पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि हिंदू संगठनों के विरोध के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था। 
विज्ञापन


टीकमगढ़ एसडीओपी राहुल ने बताया कि मामोंन दरवाजे के पास स्थित देवी पंडाल में नवरात्रि का उत्सव मनाया जा रहा है। मंगलवार शाम वहां पर एक बोरी में मास के टुकड़े मिले थे और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मांस को जब्त किया था और नगर पालिका से धुलाई करा दी थी। इस मामले को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। उन्होंने बताया कि मामला सेंसटिव होने के चलते आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले गए जिसमें देखा गया कि एक एक्टिवा पर वह बोरी रखी हुई है जो गिर जाती है। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा लगातार  उनकी खोजबीन की गई तो पता चला कि यह घुमक्कड़ जाति के लोग हैं, जो टीकमगढ़ शहर के सुधा सागर रोड पर अपना डेरा लगा करके कचरा बीनके और कबाड़ खरीदने का काम करते हैं। इसमें से पन्ना की रहने वाली पत्नी गायत्री आदिवासी और उसके पति हुसैन को गिरफ्तार किया गया है  टीकमगढ़ शहर की मांस मंडी से बोरी में मांस के टुकड़े लेकर के अपने आशियाने पर जा रहे थे तभी यह बोरी स्कूटर से नीचे गिर गई थी।
विज्ञापन


घुमक्कड़ जाति के हैं पति-पत्नी
टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली के प्रभारी नितेश जैन ने बताया कि पति पत्नी घुमक्कड़ जाति के हैं, जो पिछले आठ दिन पहले टीकमगढ़ शहर में आए थे। वे सुधा सागर रोड पर अपना टेंट लगाकर रह रहे थे। उन्होंने बताया कि  कबाड़ खरीदने और कचरा बीनने का काम करते हैं और इनका स्थायी पता कुछ नहीं होता है यह लोग कभी किसी शहर में कुछ दिन रुकते हैं इसके बाद आगे चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed