फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh: Electric wires broke and fell, Scooty caught fire, cylinders in the bank were removed.

Tikamgarh: बिजली के तार टूटकर गिरे, स्कूटी में लगी आग, ताबड़तोड़ निकाले गए बैंक में लगे सिलेंडर

Thu, 14 Mar 2024 07:11 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, टीकमगढ़
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, टीकमगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 14 Mar 2024 07:11 PM IST
सार

टीकमगढ़ में बिजली के तार गिरने से एक वाहन में आग लग गई। यह हादसा विद्युत विभाग की लापरवाही से हुआ है। वर्षों पुराने लगे विद्युत लाइन के तार अचानक टूट गए। उनसे निकली चिंगारी से स्कूटी ने आग पकड़ ली। 

विज्ञापन
Tikamgarh: Electric wires broke and fell, Scooty caught fire, cylinders in the bank were removed.
टीकमगढ़ में बिजली के तार टूटने से जली स्कूटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीकमगढ़ शहर के बीचों-बीच स्थित पपौरा चौराहे के पास गुरुवार की दोपहर विद्युत लाइन के तार टूट कर गिर गए, जिनसे छूटी चिंगारी के कारण बैंक के बाहर खड़ी बैंक कर्मचारी मनीष जैन की स्कूटी में आग लग गई। वहीं बड़े हादसे की आशंका से बचने के लिए बैंक कर्मचारियों ने बैंक में लगे सिलेंडर निकाल लिए। 
विज्ञापन


बैंक कर्मचारी मनीष जैन ने बताया कि हम लोग काम कर रहे थे, अचानक लोगों का शोर सुनाई दिया, बाहर जाकर देखा तो बैंक के बाहर खड़ी स्कूटी में आग लग चुकी थी। इसके बाद तुरंत हम लोगों ने सिलेंडर निकाला और आग बुझाने मे जुट गए। पड़ोस के रहने वाले लोगों ने पानी फेंकना शुरू किया तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि यह हादसा विद्युत विभाग की लापरवाही से हुआ है। वर्षों पुराने लगे विद्युत लाइन के तार अचानक टूट गए और टूटने से उनसे चिंगारी छूटी जिससे आग लग गई।
विज्ञापन


मनीष जैन ने बताया कि इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ को दी गई, लेकिन इसके पहले ही स्थानीय लोगों और बैंक कर्मचारियों ने पानी डालकर आग पर काबू  कर लिया। फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक आग पर काबू पा लिया गया । इस आग की घटना में सरदार सिंह बैंक का लगा एटीएम भी डैमेज हो गया है। साथ ही बैंक के बाहर खड़ी स्कूटी जल गई, जिसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed