फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh Crime Priest molests minor who went to visit temple case registered

Tikamgarh Crime: मंदिर में दर्शन करने गई नाबालिग के साथ पुजारी ने की छेड़छाड़, मामला दर्ज

Thu, 28 Mar 2024 06:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 28 Mar 2024 06:06 PM IST
सार

मंदिर में दर्शन करने गई एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Tikamgarh Crime Priest molests minor who went to visit temple case registered
मंदिर दर्शन करने गई नाबालिग से छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ जिले में स्थित एक मंदिर में दर्शन के लिए गई नाबालिग बच्ची के साथ पुजारी ने छेड़छाड़ की है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी देते हुए टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली के प्रभारी आनंद राज ने बताया कि गुरुवार सुबह एक नाबालिक अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। जहां पर उसने टीकमगढ़ शहर के डोंगा रोड पर स्थित एक मंदिर के पुजारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि नाबालिग ने बताया कि गुरुवार सुबह वह मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन करने के लिए पहुंची थी। तभी पुजारी ने मौका पाकर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता के आवेदन पर पुजारी के खिलाफ पॉस्को एक्ट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना उस समय घटित हुई, जब मंदिर में पुजारी अकेला था और उसने मौका देखकर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की। पुजारी के खिलाफ पुलिस कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम मंदिर जाकर पुजारी गोपालदास को गिरफ्तार कर ली है, जिनकी उम्र 50 वर्ष बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed