फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh: Conflict between two groups over land dispute in Nagar Panchayat Palera

Tikamgarh: भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में संघर्ष, चले डंडे और लात-घूसे, पुलिस ने शांति भंग में दर्ज किया केस

Sat, 16 Nov 2024 05:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 16 Nov 2024 05:53 PM IST
सार

टीकमगढ़ जिले के पलेरा नगर के वार्ड नंबर 14 में एक प्लॉट के कब्जे को लेकर दो गुटों में शनिवार को झगड़ा हो गया। विवादित प्लॉट को मालिक महिला द्वारा कई लोगों को बेचने के कारण संघर्ष हुआ। जगदीश विश्वकर्मा और खजरी सरपंच प्रतिनिधि अंशुल तिवारी के गुटों ने लाठी-डंडों और लात-घूसों से एक-दूसरे पर हमला किया।

विज्ञापन
Tikamgarh: Conflict between two groups over land dispute in Nagar Panchayat Palera
भूमि विवाद में झगड़ा करे लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के नगर पलेरा में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। झगड़ में खूब लाठी डंडे और लात घूसे चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टीकमगढ़ जिले की नगर पंचायत पलेरा जहां के वार्ड नंबर 14 में एक प्लांट के कब्जे को लेकर दो गुटों में संघर्ष हो गया। पलेरा पुलिस थाने के प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि शनिवार की दोपहर प्लांट पर कब्जा करने के लिए दोनों गुट आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से आवेदन आया है, जिसमें शांति भंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


महिला ने कई लोगों को बेच दिया प्लाट
पलेरा पुलिस थाने के प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि पलेरा नगर की रहने वाली एक महिला द्वारा प्लाट कई लोगों को बेच दिया गया है। इस कारण से उस पर विवाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि पलेरा नगर के रहने वाले जगदीश विश्वकर्मा और खजरी सरपंच प्रतिनिधि अंशुल तिवारी के बीच विवाद हुआ है। दोनों लोग एक ही प्लांट पर कब्जा करना चाह रहे थे। उन्होंने कहा कि जिसका है प्लाट था उस महिला ने दोनों लोगों को प्लाट बेचा है, जिस कारण से यह विवाद उत्पन्न हुआ है मौके पर उपस्थित लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों से आवेदन आने के बाद धारा 107, 16 की कार्रवाई की गई है। शांति बनाए रखने के लिए दोनों गुटों से अपील की गई है।
विज्ञापन


एसडीएम को लिखा पत्र
पलेरा पुलिस थाने के प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि एक प्लाट पर कई लोगों को बेच दिया गया, जिस कारण से विवाद उत्पन्न हो रहा है। आगे कि विवाद की स्थिति को देखते हुए इसके लिए जतारा एसडीएम को पत्र लिखा गया है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्लॉट मालिक द्वारा कई लोगों को बेच दिया गया है। जिस कारण से विवाद की स्थिति बनती है। जब तक एसडीएम से निराकरण नहीं होता, इस मामले में कोई भी पक्ष प्लांट पर कब्जा करने के लिए नहीं पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
शनिवार की दोपहर जगदीश विश्वकर्मा और सरपंच खजरी प्रतिनिधि अंशुल तिवारी प्लाट पर कब्जा करने के लिए दोनों लोग अपने-अपने लोगो के साथ 15 से 20 साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और कब्जा करने की कोशिश की। इस कारण से दोनों तरफ से लाठी डंडे और लात घूसे चले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed