{"_id":"66b0cd08ca9a37a3c804e95c","slug":"tikamgarh-case-filed-against-those-who-defrauded-crores-of-rupees-through-fake-committee-consumers-complained-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh: फर्जी समिति के माध्यम से करोड़ों की ठगी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज, उपभोक्ताओं ने की थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh: फर्जी समिति के माध्यम से करोड़ों की ठगी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज, उपभोक्ताओं ने की थी शिकायत
Mon, 05 Aug 2024 06:31 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:31 PM IST
सार
फर्जी समिति के माध्यम से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। उपभोक्ताओं ने टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी।
विज्ञापन
करोड़ों की ठगी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीकमगढ़ शहर में फर्जी समिति बनाकर बैंक संचालित करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन लोगों ने बैंक खोलकर करोड़ों रुपये की उपभोक्ताओं से ठगी की है, जिसमें इस समिति का संचालक समीर अग्रवाल भी शामिल है जो मुंबई में रहता है।
विज्ञापन
टीकमगढ़ शहर के चकरा तिराहे पर एलजेसीसी के नाम से एक बैंक संचालित होती थी। जो लोगों को पांच साल में दोगुना धन करने का लालच देकर उनसे एफडीआर करवाती थी। इसके साथ हजारों लोगों के खाते खोल करके उनका कलेक्शन प्रतिदिन किया जाता था। पहले यह बैंक ऑप्शन के नाम से चलती थी, इसके बाद इसका नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी हो गया और अंत में इसका नाम लस्टीनेस जनहित कैडेट कोऑपरेटिव सोसाइटी हो गया। जो पिछले पांच साल से टीकमगढ़ शहर सहित लिधौरा जतारा में अपनी शाखाएं खुलकर के रुपयों का कलेक्शन उपभोक्ताओं से करती थी।
विज्ञापन
लेकिन पिछले महीने अचानक बैंक रातो-रात गायब हो गई। इसके बाद टीकमगढ़ जिले के उपभोक्ताओं ने टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित को संयुक्त रूप से एक आवेदन दिया और बताया कि यह उपभोक्ताओं के करोड़ों रुपये लेकर कैसे फरार हो गई है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कोतवाली टीकमगढ़ की एक टीम बनाकर के इस मामले की जांच के आदेश दिए। जांच आदेश मिलने के बाद टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली के प्रभारी आनंद राज ने इस कंपनी के डायरेक्टर सहित 14 लोगों के खिलाफ पुलिस कोतवाली में सोमवार को मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस कोतवाली की एफआईआर में बताया गया है कि टीकमगढ़ शहर के जेल के सामने रहने वाले मोहम्मद हफीज शहद कई लोगों ने पुलिस थाना आकर आवेदन दिया था। बताया था कि इस कंपनी समिति के कर्मचारियों ने एफडीआआर के नाम पर उनसे 18 लाख रुपये की ठगी कर ली है। इस पूरे मामले में विवेचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
इन लोगों पर हुआ मामला दर्ज
पुलिस कोतवाली टीकमगढ़ में दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, सुबोध रावत निवासी टीकमगढ़, जियालाल राय निवासी टीकमगढ़, आलोक जैन निवासी ललितपुर उत्तर प्रदेश, सुपर जैन ,विजय शुक्ला, आलोक, रवि तिवारी, सुरेंद्र, सतीश सक्सेना, सूरज रैकवार, निवासी टीकमगढ़ सचिन जैन, राहुल यादव और पंकज, समीर अग्रवाल निबासी मुंबई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक दिन पहले आरोपी को पड़कर किया था। पुलिस के हवाले टीकमगढ़ के शहर के रहने वाली उपभोक्ताओं ने इस मामले के आरोपी जियालाल राय को टीकमगढ़ शहर के मोटे के मोहल्ला से पड़कर के पुलिस के हवाले कर दिया था। लेकिन पुलिस ने अभी इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं दिखाई है।
