{"_id":"66aa456f2033e2fdee04bb9f","slug":"tikamgarh-administration-removed-encroachment-from-250-acres-of-grazing-land-bullies-had-sown-crops-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh: 250 एकड़ गोचर भूमि से प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण, दबंगों ने बो दी थी फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh: 250 एकड़ गोचर भूमि से प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण, दबंगों ने बो दी थी फसल
Wed, 31 Jul 2024 07:38 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 31 Jul 2024 07:38 PM IST
सार
टीकमगढ़ में 250 एकड़ जमीन पर कब्जा कर फसल की बुवाई की गई थी। स्थानीय लोगों द्वारा टीकमगढ़ कलेक्टर को शिकायत दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीकमगढ़ जिले के मडुमर गांव में बुधवार दोपहर टीकमगढ़ जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पहुंचकर 250 एकड़ गोचर भूमि को दबंगों से मुक्त करवा दिया है। टीकमगढ़ तहसीलदार गोविंद सिंह ठाकुर ने बुधवार शाम जानकारी देते हुए बताया कि टीकमगढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मडुमर में गोचर भूमि पर करीब एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने 250 एकड़ जमीन पर कब्जा करके फसल बो ली थी।
विज्ञापन
इस पर स्थानीय लोगों द्वारा टीकमगढ़ कलेक्टर को शिकायत दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि फसल बोने के कारण जानवरों के चरने की जगह नहीं बची थी, जिससे ग्रामीण और किसान लगातार परेशान हो रहे थे।
विज्ञापन
टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा ने शिकायत मिलने पर तुरंत गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे, जिसके पालन में बुधवार की सुबह टीकमगढ़ के तहसीलदार गोविंद सिंह राजस्व विभाग के इंस्पेक्टर और पटवारी के साथ-साथ पुलिस प्रशासन मौके पर जेसीबी और ट्रैक्टर को लेकर पहुंचा और जेसीबी और ट्रैक्टर के सहारे 250 एकड़ जमीन को दबंगों से मुक्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि अभी भी कार्रवाई जारी है और देर शाम तक जारी रहेगी। इसके साथ उन्होंने कहा कि जिस जिस ग्राम पंचायत में गोचर भूमि पर कब्जा है, उसको हटाया जाएगा।
विज्ञापन
