फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh: 45 teachers found missing from schools, now salary cut

Tikamgarh: स्कूलों से गायब मिले 45 शिक्षक, नोटिस मिला तो कुछ हुए बीमार तो कुछ जवाब नहीं दे पाए, अब कटा वेतन

Sat, 14 Jan 2023 07:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 14 Jan 2023 07:40 PM IST
सार

स्कूलों के निरीक्षण में 55 शिक्षक लापता मिले थे यानी बिना बताए अवकाश पर थे। जब इन्हें नोटिस जारी किए गए तो कुछ ने तबीयत खराब होना बताया तो कुछ ने अपने परिजनों के बीमार होने की बात कही। कार्रवाई में 55 में से 8 शिक्षकों का जवाब संतोषप्रद माना और स्वीकार किया है। 45 के वेतन काटने के आदेश जारी हो गए हैं। 

विज्ञापन
Tikamgarh: 45 teachers found missing from schools, now salary cut
टीकमगढ़ में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार नए-नए प्रयोग कर रही है। सीएम राइज स्कूल खोले जा रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ इन तमाम कोशिशों पर पलीता लगता दिख रहा है। निरीक्षण के दौरान टीकमगढ़ जिले में 45 शिक्षक गायब मिले थे। अब इनके वेतन काटने के आदेश जारी हो गए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि जिला शिक्षा अधिकारी शक्ति खरे ने ये आदेश जारी किया है। बताया गया कि स्कूलों के निरीक्षण में 55 शिक्षक लापता मिले थे यानी बिना बताए अवकाश पर थे। जब इन्हें नोटिस जारी किए गए तो कुछ ने तबीयत खराब होना बताया तो कुछ ने अपने परिजनों के बीमार होने की बात कही, किसी ने पूजा-पाठ को कारण बताया तो कई ने तो नोटिस का जवाब ही नहीं दिया। अब इन पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में 55 में से 8 शिक्षकों का जवाब संतोषप्रद माना और स्वीकार किया है। एक शिक्षक को चेतावनी दी गई और एक शिक्षक के विरुद्ध प्रशासकीय कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को लिखा है। 
विज्ञापन


शिक्षक और भृत्य सहित 45 कर्मचारियों का वेतन काटा
डीईओ ने शिक्षक और भृत्य कुल 45 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार कन्या हाई स्कूल चंदेरा में पदस्थ शिक्षक मीरा देवी बाल्मीक, सुरेश कुमार चौरसिया, कमलेश बुंदेला, अभिषेक कुमार अहिरवार, चंपा जाधव, लक्ष्मी देवी चौरसिया, मीना अहिरवार, मीना अहिरवार, माध्यमिक शाला मैंदवारा में जमना प्रसाद सूत्रकार, रामसहाय राजपाली,  बलिराम कौल, नरेंद्र कुमार मिश्रा, मनोहर लाल साहू, महिपाल सिंह यादव, कमलादेवी चौरसिया, उमावि चंदेरा में अर्चना रिछारिया, संजीव कुमार नामदेव, प्राथमिक शाला उपरारा गोकुल प्रसाद अहिरवार, हरकिशन अहिरवार, सीएम राइज खरगापुर में बृजेश कुमार तिवारी, रज्जाक अली, नंदराम अहिरवार, आशा सोनी, जीडी नामदेव, बारेलाल सेन, अंजना गुप्ता, उमेश कुमार जैन, मनीष कुमार खरे, भावना गुप्ता, उमावि कन्या खरगापुर प्रभुदयाल सौंर, संजय अहिरवार, पंकज वंशकार, उमावि देरी एचएम पचौरी, तृष्णा सिंह राठौर, सीएम राइज स्कूल जतारा में सतीश चन्द्र जैन, डॉ. संगीता सिंह, किरण आहूजा, धीरेन्द्र सिंह, अल्पना जैन, अरुण कुमार सोनी, वृषभान अहिरवार, रविन्द्र कुमार यादव, आरडी अहिरवार, वीएन अग्रवाल, एमपी अहिरवार का अनुपस्थित दिनांक का वेतन काटा गया है। इनमें शिक्षक और भृत्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed