{"_id":"665178c42aaca61c13084218","slug":"tiakmgarh-news-death-of-an-elderly-man-who-came-to-the-district-court-to-give-bail-to-his-grandson-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tiakmgarh News: जिला अदालत में नाती की जमानत देने आए बुजुर्ग की मौत, हीट स्ट्रोक हो सकती है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tiakmgarh News: जिला अदालत में नाती की जमानत देने आए बुजुर्ग की मौत, हीट स्ट्रोक हो सकती है वजह
Sat, 25 May 2024 11:06 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 25 May 2024 11:06 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में जिला अदालत में नाती की जमानत देने आए बुजुर्ग की तबियत अचानक बिगड़ गई। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का कहना है कि मौत की वजह हीट स्ट्रोक हो सकती है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
टीकमगढ़ में बुजुर्ग की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीकमगढ़ में दोपहर के समय पुलिस थाना मोहनगढ़ के अंतर्गत आने वाले बरेठी गांव के रहने वाले बुजुर्ग हल्के ढीमर अपने नाती की जमानत के लिए जिला न्यायालय पहुंचे थे। न्यायालय परिसर में बैठे थे तभी अचानक वह गिर गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उपस्थित वकीलों और परिजनों ने जांच की तो पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। इसके बाद साथ में आए परिजन और महिलाएं जोर-जोर से रोने लगे। इसकी सूचना देहात पुलिस थाने को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बुजुर्ग को टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय भेजा। देहात थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की सहायता से बुजुर्ग को टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय भेजा गया है। टीकमगढ़ जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि परिजनों ने जानकारी दी थी कि बुजुर्ग अस्थमा का मरीज था। वह अपने नाती कमल की जमानत करने के लिए टीकमगढ़ जिला न्यायालय पहुंचा था। उन्होंने बताया कि टीकमगढ़ में लगातार तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में हीट स्ट्रोक की संभावना भी व्यक्त की सकती है
विज्ञापन
