{"_id":"638335047867b6795f233862","slug":"three-people-died-during-road-accident-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Road Accident: निवाड़ी में दो सगे भाइयों की मौत, दमोह में गुजराती नमकीन व्यवसायी का बेटा कार हादसे का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Road Accident: निवाड़ी में दो सगे भाइयों की मौत, दमोह में गुजराती नमकीन व्यवसायी का बेटा कार हादसे का शिकार
Sun, 27 Nov 2022 03:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 27 Nov 2022 03:29 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में दो सड़क हादसे हुए। पहला हादसा निवाड़ी जिले में हुआ, जिसमें शादी समारोह से लौट रहे दो सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं, दूसरा हादसा दमोह जिले में हुआ, जिसमें गुजराती नमकीन व्यवसायी के बेटे की कार हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
निवाड़ी में दो सगे भाइयों की मौत, दमोह में एक युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें मौके पर ही कार में सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। कार में महिला और बच्चे समेत छह लोग सवार थे, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजा। घटना निवाड़ी जिले के थाना पृथ्वीपुर इलाके की है।
विज्ञापन
बताया गया कि कार में तीन बच्चों समेत छह लोग सवार थे। ये लोग टीकमगढ़ में शादी समारोह से शामिल होने के बाद अपने घर झांसी आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पनिहारी के पास कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही कार के इंजन में आग लग गई और उसमें मौजूद दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के नाम अमित शुक्ला और सुमित शुक्ला है। दोनों रिश्ते में सगे भाई थे। सुमित की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। गनीमत रही कार में मौजूद तीन बच्चे सुरक्षित हैं। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों व मृतकों के पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
विज्ञापन
दमोह में गुजराती नमकीन व्यवसायी के बेटे की कार हादसे में मौत...
दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर शनिवार रात भीषण सड़क हादसे में डिवाइडर से कार टकराने के कारण प्रसिद्ध गुजराती नमकीन व्यवसायी के बेटे की मौत हो गई। साथ ही उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जबलपुर रेफर किया गया है। बता दें गुजराती नमकीन व्यवसायी दिलीप जैन के बेटे कल्पेश जैन (30) कार से किल्लाई नाका से होते हुए अपने एक रिश्तेदार के साथ जबलपुर नाका की ओर जा रहे थे। तभी बिजली कार्यालय के सामने अचानक एक हाथ ठेला से उनकी कार टकराई और फिर डिवाइडर से जाकर टकरा गई। इस टक्कर में उनकी कार के दोनों एयरबैग खुल गए, लेकिन टक्कर इतनी जोर थी कि एयरबैग खुलने के बाद भी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां कल्पेश जैन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, महाराष्ट्र के लातूर निवासी पारस नाम का रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल था, जिसे रात में ही जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर किया गया है। परिवार में शादी समारोह चल रहा था और रिश्तेदारों की आवाजाही शुरू थी। देर रात करीब 12 से 1 के बीच कल्पेश अपने रिश्तेदार पारस के साथ कहीं घूमने निकले थे और यह हादसा हो गया। इधर, खबर मिलते ही परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
बुंदेलखंड सहित कई जिलों में फेमस है गुजराती का नमकीन...
दमोह में बनने वाले गुजराती नमकीन और मिठाइयों का व्यवसाय दूसरे कई जिलों तक है। मध्यप्रदेश के बाहर भी नमकीन जाता है। गुजराती परिवार का नमकीन और मिठाई का कारोबार काफी बड़ा है और यह चर्चित व्यवसायी है।
