फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Three cattle died due to electric current in the electric pole

Tikamgarh News: विद्युत खंबे में आया करंट, तीन मवेशियों की हुई मौत; महिला हुई घायल

Tue, 18 Jun 2024 02:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 18 Jun 2024 02:08 PM IST
सार

Tikamgarh News: टीकमगढ़ शहर में मंगलवार की सुबह अचानक बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसके साथ ही शहर में लगे कई विद्युत पोल में करंट आ गया, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा विद्युत विभाग को दी गई।

विज्ञापन
Three cattle died due to electric current in the electric pole
तीन मवेशियों की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रत्यक्षदर्शी राम ने जानकारी देते हुए बताया कि टीकमगढ़ शहर के पुराने बस स्टैंड पर स्थित विद्युत खंबे में करंट फैलने से एक गाय, एक बैल और एक बकरी की मौके पर मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब जानवरों को करंट लगा तो है जोर-जोर से आवाज निकाल रहे थे, लेकिन उन्हें बचाने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि करीब 20 मिनट तक सभी जानवर तड़पते रहे और प्रशासन विद्युत विभाग के अधिकारी तमाशा देखते रहे। किसी ने विद्युत लाइन को भी बंद नहीं किया, जबकि इसकी सूचना विद्युत विभाग को दे दी गई थी। इसके बाद तीनों की मौके पर मौत हो गई। इसी तरह शहर के नरैया मोहल्ले में भी करंट लगने से एक महिला घायल हो गई है जो सफाई कर्मी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed