फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News: The husband had strangled his wife to death

Tikamgarh News: दहेज के लिए पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति के साथ ही सास-ससुर गिरफ्तार

Sat, 17 Aug 2024 02:05 PM IST
Tikamgarh bureau टीकमगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:05 PM IST
सार

टीकमगढ़ में महिला की हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने महिला के पति के साथ ही सास-ससुर को गिरफ्तार किया है। उन पर दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप है। 

विज्ञापन
Tikamgarh News: The husband had strangled his wife to death
पुलिस और आरोपी

विस्तार

टीकमगढ़ जिले के सुनरई गांव में पुलिस को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया और लिधौरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

विज्ञापन


मृतक रजनी पाल (उम्र 24 वर्ष) का शव घर की अटारी के फर्श पर संदिग्ध अवस्था में पाया गया। जतारा एसडीओपी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला स्वाभाविक मृत्यु का नहीं, बल्कि अपराध का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच अभिषेक गौतम (जतारा एसडीओ) को सौंपी गई। 
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान, मृतक के पति ने कबूल किया कि शादी के बाद से ही वह अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। घरेलू विवाद के कारण रोजाना झगड़े होते थे। आखिरकार, पति ने अपनी मां-बाप के कहने पर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने पति फूलचंद पाल, सास, और ससुर रमेश पाल के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed