{"_id":"668babd809b93975cd030323","slug":"sister-in-law-dies-in-collision-between-car-and-bike-in-tikamgarh-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh: कार और बाइक की भिड़ंत में भाभी की मौत, देवर घायल; झांसी मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh: कार और बाइक की भिड़ंत में भाभी की मौत, देवर घायल; झांसी मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
Mon, 08 Jul 2024 02:35 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 08 Jul 2024 02:35 PM IST
सार
Tikamgarh: जिले के खरगापुर पलेरा मार्ग पर सोमवार की सुबह कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गई है, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल है। घायल को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
टीकमगढ़ में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना पलेरा के अंतर्गत आने वाले सिद्धेश्वर मंदिर के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें बाइक चालक अरविंद राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गया है, जबकि बाइक पर बैठी साधना राजपूत की मौके पर मौत हो गई है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए पलेरा भेजा है। वहीं घायल को राहगीरों ने नजदीकी सरकारी अस्पताल पलेरा भेजा, जहां पर हालत गंभीर होने के चलते उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी राम कुमार ने बताया कि पलेरा की तरफ से बाइक चालक आ रहा था, जबकि खरगापुर की तरफ से कार आ रही थी। दोनों की सिद्धेश्वर मंदिर के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। मृतक और घायल टीकमगढ़ जिले के मंगरई गांव का रहने वाले थे। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना घटने के बाद कार चालक मौके से भाग गया है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
