{"_id":"66517321bd1b55d6f80743e1","slug":"rape-accused-escapes-from-police-custody-in-tikamgarh-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: पुलिस अभिरक्षा से भागा दुष्कर्म का आरोपी, एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: पुलिस अभिरक्षा से भागा दुष्कर्म का आरोपी, एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर
Sat, 25 May 2024 10:42 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 25 May 2024 10:42 AM IST
सार
Tikamgarh News: खरगापुर पुलिस थाने में दुष्कर्म के आरोपी मूरत यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद उसे जेल में बंद किया गया। लेकिन ड्यूटी पर तैनात एक संत्री और पुलिस आरक्षक को चकमा देकर के आरोपी लॉकअप से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना खरगापुर के अंतर्गत आने वाले बिलारी गांव में दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस मामले में खरगापुर पुलिस थाने में आरोपी मूरत यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसके लिए पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन करके आरोपी मूरत यादव को गिरफ्तार करने के जेल में बंद कर दिया था, लेकिन ड्यूटी पर तैनात एक संत्री और पुलिस आरक्षक को चकमा देकर के आरोपी लॉकअप से फरार हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया, जिसकी जानकारी टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित को लगी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक रोहित ने बताया कि इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है और टीकमगढ़ एसडीओपी को जांच के आदेश दिए गए हैं। टीकमगढ़ एसडीओपी राहुल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल ड्यूटी पर तैनात एक प्रधान आरक्षक और दो आरक्षकों को लाइन अटैच किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा पुलिस अभीरक्षा से भागे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि निश्चित ही इस मामले में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा लापरवाही बरती गई है, जब उनसे लाइन अटैच किए गए पुलिसकर्मियों के नाम पूछे गए तो उन्होंने नाम बताने से इनकार कर दिया।
