फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Police revealed blind murder in tikamgarh

MP News: पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, प्रेमी के प्यार में पत्नी ने कराई थी पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

Tue, 16 Apr 2024 09:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 16 Apr 2024 09:22 PM IST
सार

MP News: टीकमगढ़ पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि मामला अवैध संबंध को लेकर था, जिसमें पत्नी ने आरोपी प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Police revealed blind murder in tikamgarh
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित ने मंगलवार की शाम जानकारी देते हुए बताया कि टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना दिगौड़ा के अंतर्गत आने वाले पूनोल नाले पर 14 अप्रैल की सुबह एक युवक की लाश मिली थी, जिसके सिर पर गंभीर चोटें थी।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस अधीक्षक की निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया और साइबर सेल की मदद ली गई, जिसमें पाया गया कि मृतक के साथ आरोपी बृजेंद्र यादव ने नाले के पास बैठकर पहले शराब पी, जब मृतक बेहोशी हालत में हो गया तो उसके सिर में लोहे की रॉड से कई बार हमला किया। जब उसने समझ लिया कि उसकी मौत हो चुकी है, इसके बाद उसको घसीट कर नाले में फेंक दिया और बाइक को वहीं पर खड़ा कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


दो की हुई गिरफ्तारी
पुलिस द्वारा अनुसंधान में पाया गया कि आरोपी बृजेंद्र के मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे, जिसके चलते पत्नी ने अपने प्रेमी से कहा कि उसके पति को रास्ते से हटा दे, इसके बाद दोनों ने मिलकर के प्लान किया और वह पति को अपने साथ निमंत्रण का कहकर ले गया। जिसके बाद रास्ते में दोनों ने शराब पी और शराब पीने के बाद उसकी हत्या कर लाश को नाले में फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में आरोपी बृजेंद्र यादव और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed