फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panchayat Secretary and Employment Incharge was appointed

Tikamgarh News: तीन दिन से भूख-प्यास से तड़प रहा था गोवंश, सचिव और प्रभारी ग्राम सहायक निलंबित

Mon, 26 Aug 2024 10:45 AM IST
Tikamgarh bureau टीकमगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 10:45 AM IST
सार

टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत स्यावनी के सचिव एवं प्रभारी रोजगार सहायक को शासकीय कार्य में लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया है। तीन दिन से गोवंश एक बाडे में बंद था। उसे भूखा-प्यासा ही छोड़ दिया गया था। 

विज्ञापन
Panchayat Secretary and Employment Incharge was appointed
3 दिन से बाड़े में बंद गोवंश

विस्तार

टीकमगढ़ जिले के स्यावनी गांव में तीन दिनों से एक बाड़े में बंद गोवंश भूख और प्यास से तड़प रहा था। स्थानीय लोगों ने इस स्थिति की शिकायत टीकमगढ़ कलेक्टर से की, जिसके बाद कलेक्टर ने जांच के लिए एक टीम को मौके पर भेजा। जांच रिपोर्ट के आधार पर ग्राम पंचायत स्यावनी के सचिव और प्रभारी ग्राम रोजगार सहायक देशराज विश्वकर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन

टीकमगढ़ जिला पंचायत के कार्यपालन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में गोवंश की सुरक्षा और उनके खाने-पीने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए थे, विशेषकर बरसात के मौसम में। हालांकि, ग्राम पंचायत स्यावनी के सचिव और रोजगार सहायक देशराज विश्वकर्मा ने इन आदेशों की अनदेखी की। उन्होंने गोवंश की सुरक्षा के लिए जरूरी व्यवस्थाओं को नजरअंदाज किया और पंचायत स्तर पर मुख्यालय स्थापित करने के आदेश का पालन नहीं किया।

विज्ञापन

लापरवाही, अनुशासनहीनता, और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के कारण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नवीन कुमार ने मध्य प्रदेश पंचायत सेवा अधिनियम के तहत देशराज विश्वकर्मा को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय पलेरा रहेगा, और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

3 दिन से बाड़े में बंद गोवंश

तीन दिन से बाड़े में बंद भूखा-प्यासा गोवंश।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed