{"_id":"66791789d1fa29801c008933","slug":"one-died-due-to-lightning-in-tikamgarh-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, तीन लोग हुए घायल; जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, तीन लोग हुए घायल; जिला अस्पताल में भर्ती
Mon, 24 Jun 2024 12:21 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 24 Jun 2024 12:21 PM IST
सार
Tikamgarh News: टीकमगढ़ जिले के दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से जहां तीन लोग घायल हो गए हैं। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसका टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में आज पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अस्तोन गांव के रहने वाले मोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि जब पुनु यादव अपने खेत में उर्द की बुवाई कर रहे थे। उसी समय आकाशीय बिजली चमकी और गिरी, जिससे पुनु यादव की मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तुरंत उनको लेकर टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आज टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी गई है।
वहीं टीकमगढ़ जिले के कुंडेश्वर रोड पर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे दामोदर कुशवाहा और उनके दो अन्य साथी आकाशीय बिजली गिरने से घायल हो गए हैं। दामोदर कुशवाहा ने बताया कि बीती शाम अचानक तेज पानी और गरज के साथ बादल चमके और आकाशीय बिजली गिरी पानी से बचने के लिए वह पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय लाया गया है जहां पर तीनों का उपचार जारी है।