फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   MP News Tikamgarh Collector was taking meeting Naib Tehsildar suddenly fainted and fell

MP News: पेट गैस से परेशान नायब तहसीलदार कलेक्टर साहब की मीटिंग में बैठे थे, बेहोश होकर कुर्सी से गिर गए

Tue, 15 Oct 2024 04:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 15 Oct 2024 04:38 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिला कलेक्ट्रेट में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया। जब कलेक्टर की बैठक के दौरान नायब तहसीलदार की तबीयत बिगड़ गई और वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े।

विज्ञापन
MP News Tikamgarh Collector was taking meeting Naib Tehsildar suddenly fainted and fell
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट में सोमवार दोपहर से टीएल बैठक का आयोजन किया जा रहा था। कलेक्टर अवधेश शर्मा की मौजूदगी में बैठक चल रही थी। तभी बैठक में बैठे नायब तहसीलदार मनीष जैन को अचानक सीने में दर्द होने लगा और बैठे-बैठे ही वह बेहोश होने लगे। बगल में बैठे अधिकारियों ने जब देखा तो तुरंत उन्हें टीकमगढ़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


बता दें कि प्रत्येक सोमवार को टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट मैं बैठक का आयोजन कलेक्टर की अध्यक्षता में किया जाता है। इस बैठक में हर विभाग की टाइम लिमिट में होने वाले कार्यों की समीक्षा की जाती है। इसी दौरान नायब तहसीलदार मनीष जैन के सीने में दर्द होने लगा। उनके आसपास बैठे कर्मचारियों ने कुर्सी पर बेहोश होते देखा तो तुरंत कलेक्टर को सूचना दी गई। इसके बाद कलेक्टर ने तहसीलदार गोविंद सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारियों को तुरंत अस्पताल ले जाने का आदेश दिया। इसके बाद अधिकारी मनीष जैन को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार की हालत ठीक : सिविल सर्जन
टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉक्टर अमित शुक्ला ने बताया कि नायब तहसीलदार मनीष जैन को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनकी प्राथमिक जांच के तौर पर शुगर, ब्लड प्रेशर और ईसीजी की गई है, जो नॉर्मल है। उन्होंने बताया कि यह उनका गैस का दर्द है। फिलहाल, आराम के लिए उन्हें टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में रखा गया है और उनकी हालत ठीक है। डॉक्टर अमित शुक्ला ने बताया कि खान-पान के चलते इस तरह की समस्या आ जाती है। अगर कोई व्यक्ति खान-पान में लापरवाही बरतता है और शरीर के प्रति गंभीर नहीं रहता है तो इस तरह की समस्या गैस बनने के कारण होती है, जिसमें सीने में दर्द होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवादों से रहा है नाता
नायब तहसीलदार मनीष जैन जब टीकमगढ़ जिले की मोहनगढ़ तहसील में पदस्थ थे। उनके कई विवाद चर्चाओं में रहे हैं। किसानों के साथ विवाद होना और किसानों को परेशान करना उनकी दिनचर्या में शामिल रहा है, जिसको लेकर किसानों ने कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed