फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   MP News: Six arrested including former MLA's brother who arrived to dig money buried in the ground

MP News: जमीन में गड़ा धन खोदने पहुंचे पूर्व विधायक के भाई सहित छह गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Wed, 31 Jan 2024 09:12 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, टीकमगढ़
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, टीकमगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 31 Jan 2024 09:12 PM IST
सार

पूरे गिरोह का मुखिया और मास्टरमाइंड शैलेंद्र यादव है, जो टीकमगढ़ का रहने वाला है। वह गुजरात के तांत्रिक और टीकमगढ़ छतरपुर के धन खोदने वाले लोगों के साथ रिजर्व फॉरेस्ट में पहुंचा था। 

विज्ञापन
MP News: Six arrested including former MLA's brother who arrived to dig money buried in the ground
मास्टरमाइंड शैलेंद्र यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व के मंडला क्षेत्र में गड़ा धन खोदने के चक्कर में पूर्व विधायक के भाई सहित छह लोगों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। प्रतिबंधित इलाके में घुसने के बाद ये कार्रवाई की गई है। हालांकि बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


बता दें कि छतरपुर जिले की बड़ा मलहरा विधानसभा से जनशक्ति पार्टी की विधायक रहीं रेखा यादव के भाई शैलेंद्र यादव शहित छह लोगों को वन विभाग की टीम ने पकड़ा था। पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर बृजेंद्र झा ने बताया कि एक कार और बाइक में सवार 6 लोग पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर जोन में गड़ा धन खोदने के लिए मेटल डिटेक्टर के साथ घुस गए थे। जब ये लोग धन-खुदाने का प्रयास कर रहे थे तभी वन विभाग की टीम ने पहुंचकर इन्हें हिरासत में ले लिया। मौके से कार, बाइक और मेटल डिटेक्टर जब्त किया गया। सभी लोगों के खिलाफ वन अधिनियम का मामला दर्ज कर जमानत पर छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि यह संगीन मामला है, क्योंकि वह है प्रतिबंध कोर जान में आता है।
विज्ञापन


कौन हैं मास्टरमाइंड शैलेंद्र यादव
सूत्रों के अनुसार इस पूरे गिरोह का मुखिया और मास्टरमाइंड शैलेंद्र यादव है, जो टीकमगढ़ का रहने वाला है। वह गुजरात के तांत्रिक और टीकमगढ़ छतरपुर के धन खोदने वाले लोगों के साथ रिजर्व फॉरेस्ट में पहुंचा था। इनकी बहन रेखा यादव वर्ष 2008 में उमा भारती की पार्टी जनशक्ति से बड़ामलहरा से विधायक चुनी गई थीं इसके बाद टीकमगढ़ जिले में ये एक पेट्रोल पंप संचालित करते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कार मास्टरमाइंड के पिता सियाराम के नाम
वन विभाग ने मौके से जो कार जब्त की है, वह मास्टरमाइंड शैलेंद्र यादव के पिता सियाराम यादव के नाम है। सियाराम यादव टीकमगढ़ जिले के जतारा में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात रहे और सेवानिवृत हो गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed