फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   MP News Municipal Corporation President Abdul Ghaffar danced vigorously during Sunderkand Path in Tikamgarh

MP News: टीकमगढ़ में दिखी सामाजिक सौहार्द की तस्वीर, सुंदरकांड पाठ में जमकर झूमे नपा अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार खान

Tue, 23 Jan 2024 08:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 23 Jan 2024 08:00 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में सामाजिक सौहार्द की तस्वीर देखने को मिली। मंगलवार को नगर पालिका में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। जहां भक्ति में डूबे नजर आए नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार खान जमकर डांस किए।

विज्ञापन
MP News Municipal Corporation President Abdul Ghaffar danced vigorously during Sunderkand Path in Tikamgarh
टीकमगढ़ में सामाजिक सौहार्द की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ की इकलौती मुस्लिम अध्यक्ष वाली नगर पालिका परिषद में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। आयोजन में भजन पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार खान जमकर नाचते हुए दिखे।

विज्ञापन


बता दें कि मध्यप्रदेश में इकलौती मुस्लिम अध्यक्ष वाली नगर पालिका टीकमगढ़ है। जहां पर मंगलवार को संगीत में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें पार्षदों के साथ-साथ स्थानीय नागरिक और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार उर्फ पप्पू मलिक शामिल हुए।
विज्ञापन






सुंदरकांड के बाद भजनों का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राम भक्त के भजन पर वह जमकर नाचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता है, जिसके लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जन-जन के कार्य को प्राथमिकता देना और उनका निर्वहन करना उनका मुख्य उद्देश्य हमेशा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed