फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Mp News Bjp Leader Seven Year Old Son Dies of Heart Attack While Cyling Know Inside Story

MP: भाजपा नेत्री के सात साल के बेटे की हार्ट अटैक से मौत, साइकिल चलाकर घर आया, फिर सीने में उठे दर्द ने ली जान

Sat, 07 Sep 2024 03:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 07 Sep 2024 03:29 PM IST
सार

Heart Attack: मृतक बच्चे के पड़ोसी भगत परिहार ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय बच्चे के सीने में दर्द बढ़ता जा रहा था। वह जोर-जोर से चिल्ला रहा था। इस दौरान उसे उल्टी भी हुई और फिर उसकी सांसें थम गईं। 

विज्ञापन
Mp News Bjp Leader Seven Year Old Son Dies of Heart Attack While Cyling Know Inside Story
साल साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के ओरछा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सात साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बच्चा साइकिल चलाकर घर पहुंचा था, इस दौरान उसके सीने में दर्द शुरू हो गया। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।  

विज्ञापन


जनकारी के अनुसार भाजपा महिला मोर्चा ओरछा मंडल की महामंत्री वर्षा दुबे का साल का बेटा राघव उर्फ हनी दुबे साइकिल चलाकर घर पहुंचा तो अचानक उसके सीने में दर्द होने लगा। उस समय उसकी मां बाथरूम में थी। बच्चे ने मां को सीने में दर्द होने की जानकारी दी तो उन्होंने कहा कि वह पानी पी ले और लेट जाए। लेकिन, ऐसा करने के बाद भी उसका दर्द बंद नहीं हुआ, बल्कि और तेज होने लगा।
विज्ञापन


इसके बाद वर्षा आस-पास के लोगों को बुलाया और बेटे को अस्पताल लेकर गए। ओरछा के सरकारी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने राघवको झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इससे पहले परिजनों ने उसे ओरछा के तिगैला स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में दिखाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। पड़ोसी भगत परिहार ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय बच्चे के सीने में दर्द बढ़ता जा रहा था। वह जोर-जोर से चिल्ला रहा था। इस दौरान उसे उल्टी भी हुई और फिर उसकी सांसें थम गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पदाधिकारियों ने जाताया दुख
मृतक की मां भाजपा महिला मोर्चा मंडल की महामंत्री बच्चे की मौत के बाद भाजपा के जिला अध्यक्ष अखलेश वर्षा दुबे से मिलने उनके घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा भी भाजपा के कई अन्य पदाधिकारियों ने भी शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं।


चाइल्ड सर्जन बोले: हार्ट अटैक आना कोई बड़ी बात नहीं
टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय से रिटायर्ड सीनियर चाइल्ड सर्जन डॉ. अशोक नायक ने कहा कि बच्चों को हार्ट अटैक आना अब कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि बच्चों का खानपान दिन-प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है, जिसे ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि जहर देने के बाद भी हार्ट अटैक आ जाता है। हालांकि, यह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा कि बच्चे के साथ क्या हुआ था। डॉ. नायक ने कहा कि बच्चों के खानपान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। माता-पिता बच्चों को जंक फूड से बचाएं। बच्चों को स्वस्थ भोजन और गाय का दूध देना चाहिए। जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास होता है। हार्ट अटैक की संभावना कम रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed