{"_id":"66d0a00b5a43d8de0205bcf2","slug":"mp-crime-tribal-girl-gang-raped-in-tikamgarh-case-registered-11-days-later-on-sp-orders-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Crime: टीकमगढ़ में आदिवासी बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 11 दिन बाद एसपी के आदेश पर मामला दर्ज हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Crime: टीकमगढ़ में आदिवासी बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 11 दिन बाद एसपी के आदेश पर मामला दर्ज हुआ
Thu, 29 Aug 2024 09:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 29 Aug 2024 09:51 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हद तो ये है कि दुष्कर्म के 11 दिन बाद, वो भी टीकमगढ़ एसपी के आदेश पर मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीकमगढ़ में खरगापुर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव में नाबालिग आदिवासी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें खरगापुर पुलिस थाने ने 11 दिन बाद मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
खरगापुर पुलिस थाने के प्रभारी मनोज दुबे ने बताया कि टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर खरगापुर पुलिस थाने में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला गुरुवार की शाम सात बजे दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि यह घटना करीब 11 दिन पुरानी है। लेकिन नाबालिग के परिजन बाहर थे, जब वह आए इसके बाद मामला कायम किया गया है। उन्होंने बताया कि नाबालिग अपने खेत पर जा रही थी, तभी आरोपी लालू और सलीम जिनकी उम्र 28 और 30 वर्ष है, ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
खरगापुर थाना प्रभारी मनोज दुबे ने बताया कि लड़की नाबालिग जब अपने खेत पर जा रही थी, तभी दोनों आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। लेकिन उनके परिजन बाहर थे, इसलिए वह रिपोर्ट करने थाने नहीं आई। उधर, जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर के प्रवास के दौरान पीड़ित का परिवार टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक से मिला, तब कहीं मामला दर्ज हुआ।
विज्ञापन
जैसे ही पीड़ित परिवार मिला, मैंने मामला दर्ज कराया : पुलिस अधीक्षक
टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की दोपहर में पीड़ित का परिवार उनसे मिला था और आवेदन दिया था। इसके बाद उन्होंने तत्काल खरगापुर पुलिस थाना प्रभारी को आदेशित किया और मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि इस मामले के दोनों आरोपियों को पुलिस अभीरक्षा में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही नाबालिग के बयान के लिए स्पेशल महिला पुलिस अधिकारी को भेजा गया है।
