फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Kamal Nath targets CM Shivraj singh jyotiraditya Scindia says congress to field new face in mp assembly polls

MP Politics: कमलनाथ बोले- हमें किसी सिंधिया की जरूरत नहीं, वह तोप हैं तो ग्वालियर, मुरैना में भाजपा क्यों हारी

Fri, 20 Jan 2023 02:46 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 20 Jan 2023 02:46 PM IST
सार

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने साफ किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन में स्थानीय चेहरों को महत्व दिया जाएगा। साथ ही कमलनाथ ने प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल की उस बात पर भी मुहर लगा दी कि कांग्रेस प्रदेश में बिना किसी मुख्यमंत्री चेहरे के चुनाव मैदान में उतरेगी।

विज्ञापन
Kamal Nath targets CM Shivraj singh jyotiraditya Scindia says congress to field new face in mp assembly polls
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सिंधिया अगर तोप होते तो भाजपा ग्वालियर और मुरैना का महापौर चुनाव क्यों हारती? कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि हमें किसी सिंधिया की जरूरत नहीं है। अगर वे तोप हैं तो भाजपा ग्वालियर और मुरैना महापौर चुनाव क्यों हारी? इसका जवाब दें। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी थी, लेकिन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने से 15 महीने में ही कमलनाथ की सरकार गिर गई थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


टीकमगढ़ में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरा। यह भी साफ किया कि इस बार उम्मीदवारों के चयन में स्थानीय चेहरों को महत्व दिया जाएगा। साथ ही कमलनाथ ने प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल की उस बात पर भी मुहर लगा दी कि कांग्रेस प्रदेश में बिना किसी मुख्यमंत्री चेहरे के चुनाव मैदान में उतरेगी। कांग्रेस विधायक दल ही अपने नेता का चुनाव करेगा। जो चेहरा सामने आएगा, वह ही चुनाव जीतने पर मुख्यमंत्री बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन बच्चियों का मुख्यमंत्री ने पूजन किया, उनके ही घर तोड़ने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि उनके साथ जुल्म हुआ। पैर पूजन किया और फिर उनके मकान तोड़ दिए। यह सिर्फ टीकमगढ़ का मामला नहीं है। शिवराज सिंह चौहान ने पिछले 18 साल में बीस हजार घोषणाएं की हैं। वह सोचते हैं कि अगले सात महीने भी जनता को गुमराह करेंगे। 

टिकट वितरण में स्थानीय नेताओं को देंगे महत्व
कमलनाथ ने टिकट वितरण से जुड़े प्रश्न पर कहा कि जहां तक टिकट वितरण की बात है तो स्थानीय नेताओं को महत्व देंगे। राजनीति में बहुत बड़ा परिवर्तन हुआ है। राजनीति स्थानीय हो गई है। दस साल पहले, बीस साल पहले की राजनीति अब नहीं है। मैं 42 साल से चुनाव लड़ रहा हूं। मैं जीत रहा हूं। मैं देख रहा हूं कि कितना परिवर्तन है। यह परिवर्तन अगर हम पहचानेंगे नहीं और अपनाएंगे नहीं तो हम सफल नहीं होंगे। 

मैं भी सौदा कर सकता था...
वर्ष 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी और सिंधिया समेत कुछ विधायकों के भाजपा में जाने से सरकार गिर गई। इससे जुड़े सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि मैं भी सौदा कर सकता था। मैं मुख्यमंत्री था। मैं मध्यप्रदेश की पहचान सौदे की राजनीति से नहीं कराना चाहता था। तीन महीने पहले ही सौदेबाजी हो गई थी। विधायक खुद आकर कहते थे कि इतना पैसा मिला। यह हमारी जानकारी के बाहर नहीं था। हमारे पास और विधायक थे।

जातिगत जनगणना होनी चाहिए...
कमलनाथ ने जातिगत जनगणना को लेकर बहस का समर्थन किया। उन्होंने सवाल किया कि जातिगत जनगणना क्यों नहीं होनी चाहिए? यह महत्वपूर्ण है। हम किस चीज से डर रहे हैं? क्या छिपा रहे हैं? इस पर तो फौरन फैसला होना चाहिए। आज हमारे प्रदेश में कितनी विविधता है, ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड, इन इलाकों में जो विभिन्नता है, वह जनगणना में सामने आ जाएगी।

शिवराज सरकार ने गौशाला का भत्ता कम किया... 
कमलनाथ ने आरोप लगाया कि हम गौशाला के लिए जो भत्ता देते थे, वह शिवराज सिंह चौहान सरकार ने कम कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम 20 रुपये देते थे, यह दो रुपये देते हैं। कई लोगों को तो वह भी नहीं मिलता। हमने जितनी गौशालाएं मध्यप्रदेश में बनवाईं, उतनी तो इतिहास में कभी नहीं बनीं। यह मेरी और जनता की भावना थी और मैंने उसका ही पालन किया था।  

पुरानी पेंशन स्कीम अवश्य शुरू करेंगे...
कमलनाथ ने दोहराया कि चुनाव जीतकर आने पर पुरानी पेंशन अवश्य शुरू करेंगे। पुरानी पेंशन की आवश्यकता है। भाजपा इस संबंध में दुष्प्रचार कर रही है। अर्थव्यवस्था के बड़े-बड़े जानकारों से लेख लिखवा रही है कि पुरानी पेंशन स्कीम को लागू नहीं करना चाहिए। हम पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेंगे। 


18 साल का हिसाब दें, मैं 15 महीने का हिसाब दूंगा...
कमलनाथ ने कहा कि चुनाव में हमारा मुद्दा होगा कि शिवराज सिंह चौहान 18 साल का हिसाब दें। मैं 15 महीने का हिसाब दूंगा। हमारा चुनाव भाजपा से नहीं है, उनके संगठन से है। हमारा प्रयास है कि हमारे संगठन को मजबूत करें। पहले बात होती थी कि यह गांव कांग्रेस का है, यह गांव भाजपा का है। अब ऐसा नहीं है। कोई परंपरागत गांव या मकान न तो भाजपा का है और न कांग्रेस का। सबकी अपनी सोच हो गई है। 

सीडी की जांच करवाता तो मध्यप्रदेश बदनाम होता
कमलनाथ ने हनीट्रैप सीडी कांड को लेकर भी अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि मैं उस समय मुख्यमंत्री था तो पुलिस वालों ने सीडी दिखाई थी। पुलिस के पास अब भी होगी। उसे आप (सरकार) देखिये। मैंने तो एक-दो मिनट देखी थी और कहा था कि इसे छोड़िए। इससे मध्यप्रदेश की बदनामी होगी। मेरे लिए आसान था कि उसे ओपन कर दें। मैं ऐसी राजनीति नहीं करता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed