फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Husband beats wife to death with sticks following a domestic dispute; accused husband arrested.

Tikamgarh News: घरेलू विवाद में पति बना हैवान, लाठी से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2026 10:25 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2026 10:25 AM IST
सार

निवाड़ी जिले के जेरोन थाना क्षेत्र के जवाहरपुरा गांव में घरेलू विवाद के दौरान पति ने लाठी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Husband beats wife to death with sticks following a domestic dispute; accused husband arrested.
घटनास्थल पर परिजन।

विस्तार

टीकमगढ़ से लगे निवाड़ी जिले के जेरोन थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जवाहरपुरा में घरेलू विवाद के चलते एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पति ने अपनी पत्नी पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जेरोन थाना प्रभारी श्याम सिंह परिहार के अनुसार, मृतका की पहचान मीरा कुशवाहा (36), पत्नी सुखलाल कुशवाहा, निवासी जवाहरपुरा के रूप में हुई है। बताया गया है कि किसी बात को लेकर मीरा और उसके पति सुखलाल के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि सुखलाल ने अपना आपा खो दिया और पास में पड़ी लाठी उठाकर पत्नी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि पति ने मीरा के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर लगातार लाठी से वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव परिजनों को सौंप दिया गया
घटना की सूचना मिलते ही जेरोन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: विधानसभा में आज UCC समेत 8 विधेयक पर होगी चर्चा, विपक्ष करेगा विरोध; अनुपूरक बजट भी होगा प्रस्तुत

गांव में शोक और आक्रोश का माहौल
पुलिस ने मामले में आरोपी पति सुखलाल के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों और विवाद की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को हत्या का कारण बताया जा रहा है। घटना के बाद जवाहरपुरा गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed