फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Husband beats his wife in Tikamgarh

Tikamgarh: घरेलू खटपट बनी जान की दुश्मन, अस्पताल में भर्ती पत्नी ने पति पर लगाए मारपीट कर जहर खिलाने का आरोप

Mon, 10 Jun 2024 06:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 10 Jun 2024 06:26 PM IST
सार

Tikamgarh: बड़ागांव के अंतर्गत आने वाले भेला गांव में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट व उसे जहर खिलाने का आरोप लगाया है। उक्त मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। 
 

विज्ञापन
Husband beats his wife in Tikamgarh
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना बड़ागांव के अंतर्गत आने वाले भेला गांव में सोमवार की सुबह बसंती कुशवाहा को उसके ही पति द्वारा पहले मारपीट की गई, इसके बाद उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया गया। हालत बिगड़ने पर उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल बड़ागांव ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय भेजा गया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी आज से 3 वर्ष पूर्व भेला गांव में हुई थी, तभी से उसका पति उसे लगातार प्रताड़ित व मारपीट करता है।

विज्ञापन


आज सुबह उसने करीब 5 बजे के आसपास कोई जहरीला पदार्थ पत्नी को खिला दिया। जिसके बाद हालात बिगड़ने पर उसे जिला चिकित्सालय लाया गया है। पीड़िता के भाई किशन कुशवाहा ने बताया कि वह छतरपुर जिले के घुवारा नगर के रहने वाले हैं, फोन द्वारा सूचना मिली थी कि उनकी बहन की हालत नाजुक है। जिसके बाद उक्त मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed