{"_id":"63623e0bc2a21b7a012ec120","slug":"diarrhea-after-eating-bhandara-in-tikamgarh-56-people-fall-ill-two-girls-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मंदिर में भंडारा खाने से 56 लोग बीमार, दो बच्चियों की मौत, करीब 600 लोगों ने खाया था खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मंदिर में भंडारा खाने से 56 लोग बीमार, दो बच्चियों की मौत, करीब 600 लोगों ने खाया था खाना
Wed, 02 Nov 2022 03:24 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 02 Nov 2022 03:24 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में केशवगढ़ पंचायत के जतारा में भंडारे के बाद करीब 56 लोगों को डायरिया हो गया। इसमें से दो बच्चियों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
भंडारा खाने से 56 लोग बीमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीकमगढ़ जिले की केशवगढ़ पंचायत के जतारा में भंडारे के बाद करीब 56 लोगों को डायरिया हो गया। इसमें से दो बच्चियों की मौत हो गई है और नौ लोगों की हालात गंभीर होने की वजह से उन्हें सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में दो दिन से लोगों की हालत खराब है।
विज्ञापन
बता दें कि बच्ची की मौत होने पर प्रशासन हरकत में आया। गांव में शिविर लगाकर लोगों का उपचार किया जा रहा है, जितने भी लोग बीमार हुए सभी ने एक ही जगह भंडारे में खाना खाया था। उल्टी-दस्त के कारण नौ महीने की जयंती और 10 साल की प्रियंका पिता मगन अहिरवार की मौत हो गई है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते 1 नवंबर को गांव में डायरिया फैलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही डॉ. अंकित साहू, डॉ. प्रवीण अहिरवार और डॉ. वीरेंद्र अहिरवार को टीम के साथ मौके पर भेजा गया था। इसके बाद उन्होंने उसी वक्त कैंप लगाकर मरीजों का इलाज किया। बीएमओ ने अपने जांच की जांच में सामने आया कि हाल ही में दो बच्चियों की मौत डायरिया के कारण ही हुई। पंचायत सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन ने बताया, पंचायत भवन में कैंप लगाकर ग्रामीणों का इलाज जारी है। इसके अलावा गंभीर मरीजों का स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर जांच भी कर रही है।
विज्ञापन
30 अक्टूबर को हुआ था भंडारा...
30 अक्टूबर को गांव के मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ था। इसमें करीब 600 लोगों ने खाना खाया। 31 अक्टूबर को गांव के ज्यादातर लोगों को उल्टी दस्त हो गए। इसमें नौ माह की जयंती पुत्री कमल साहू की मौत हो गई। बीमार लोगों ने पृथ्वीपुर स्वास्थ्य केंद्र में अपना इलाज कराया। 1 नवंबर को प्रियंका अहिरवार (10) की मौत होने के बाद गांव वालों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। इसके बाद गांव में तीन डॉक्टरों की टीम तैनात कर दी गई है।
