{"_id":"668bd80413883267a50917fc","slug":"dead-body-of-a-person-found-under-suspicious-circumstances-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh: व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने सागर हाईवे पर लगाया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh: व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने सागर हाईवे पर लगाया चक्का जाम
Mon, 08 Jul 2024 05:43 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 08 Jul 2024 05:43 PM IST
सार
Tikamgarh: जिले के गांव राशन खेरा में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिजन गुस्सा हो गए। जिसके बाद गुस्साये परिजनों ने बड़ा गांव नगर में चक्काजाम लगा दिया। हालांकि एसडीओपी के आश्वासन के बाद चक्काजाम खुला।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना बड़ागांव के अंतर्गत आने वाले राशन खेरा गांव के रहने वाले भरत अहिरवार रविवार की सुबह करीब 4 बजे महुआ की गुली बीनने के लिए गया हुआ था। जब सुबह 7 बजे तक नहीं लौटा तो इसके बाद परिजन उसकी तलाश में महुआ के पास पहुंचे, जहां पर वह नहीं मिला।
विज्ञापन
इसके बाद आसपास तलाश की तो खेत में उसकी लाश पड़ी हुई थी। इसके बाद परिजन लाश को लेकर पुलिस थाना बड़ा गांव पहुंचे और गांव के ही व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
इधर, पुलिस ने जब एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया तो गुस्साये परिजनों और ग्रामीणों ने बड़ा गांव नगर में सागर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही टीकमगढ़ एसडीओपी राहुल मौके पर पहुंचे और उन्होंने बातचीत की। काफी समझाइश के बाद मृतक के परिजन तैयार हुए और उन्होंने चक्का जाम बंद किया।
विज्ञापन
एसडीओपी ने बताया कि इस मामले में परिजनों की मांग थी कि बड़ा गांव में पोस्टमार्टम ना होकर टीकमगढ़ जिले में पोस्टमार्टम कराया जाये, जिस पर सभी परिजन मान गए हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
