{"_id":"5f0f27928ebc3e63c87bccaa","slug":"tiger-seen-resting-on-national-highway-in-madhya-pradesh-seoni","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: सिवनी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आराम फरमाता दिखा बाघ, जोर से दहाड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: सिवनी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आराम फरमाता दिखा बाघ, जोर से दहाड़ा
Wed, 15 Jul 2020 09:28 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 15 Jul 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिखा बाघ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के सिवनी में एक बाघ को बेखौफ विचरण करते देखा गया। यहां एक बाघ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आराम फरमाता देखा गया। बीते दिनों लॉकडाउन के कारण पशु-पक्षी काफी स्वच्छंद महसूस करते हुए देखे गए थे। ऐसा ही नजारा इस बार सिवनी में दिखा।
विज्ञापन
बाघ करीब एक घंटे तक सड़क पर बैठा रहा और लोग तब तक उसके हटने का इंतजार करते रहे। गाड़ी की चमक और बातचीत से आने वाले शोर पर बाघ नाराज भी दिखा और जोर से दहाड़ा। 30 मई से फोरलेन में आवागमन रोक दिया गया है। कुरई घाटी के हिस्से में फ्लाई ओवर बन रहा है। यहीं पर अधूरे हिस्से से बाघ फ्लाईओवर पर चढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग का वाहन नजदीक पहुंचने के बाद भी बाघ सड़क से नहीं हटा। काफी इंतजार के बाद टाइगर फ्लाईओवर को पार करते हुए रुखड़ बफर जोन के जंगल में लौट गया।
