फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three tigers together hunted an elephant, the first incident in the history of Bandhavgarh Tiger Reserve

Bandhavgarh Tiger Reserve: तीन बाघों ने मिलकर किया हाथी का शिकार, बांधवगढ़ के इतिहास में पहली घटना

Tue, 11 Apr 2023 03:38 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 11 Apr 2023 03:38 PM IST
सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ द्वारा हाथी के शिकार करने का मामला सामने आया है। हाथी के शरीर के पीछे का हिस्सा बाघ ने खाया है।

विज्ञापन
Three tigers together hunted an elephant, the first incident in the history of Bandhavgarh Tiger Reserve
बाघ ने किया हाथी का शिकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों ने मिलकर हाथी का शिकार किया। जानकारी के अनुसार पनपथा परिक्षेत्र के कोर जोन के चितरांव बीट के कक्ष क्रमांक RF 462 बड़वाह मूंडा में बाघों ने मिलकर दो वर्ष के हाथी का शिकार कर किया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के इतिहास में यह पहली घटना है। क्षेत्र संचालक राजीव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अप्रैल को दिन में करीब 11 बजे हमारे गश्ती दल ने देखा और सूचना दी। एक नर हाथी का शिकार बाघों द्वारा किया गया है, जिसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और मौके पर पहुंचकर डॉक्टर के साथ देखा गया। मृत हाथी का पीछे का भाग बाघ द्वारा खाया गया दिखा, जिसमें कुछ दूर बाघों ने मृत हाथी को घसीटा है और तीन बाघों के पग मार्क मिले हैं, जिससे लगता है कि तीन बाघों ने मिलकर खाया है। हालांकि यह बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के लिए पहली घटना है।
विज्ञापन


हाथी के नाखून, दांत वगैरह सभी कुछ मिले हैं, हाथी के शरीर में बाघ के नाखून के निशान भी मिले हैं। नर बाघ भी इस एरिया में देखा गया है, जिससे साफ हो गया है कि नर बाघ द्वारा ही हाथी का शिकार किया गया है। आए दिन बाघों द्वारा वन्य प्राणियों के अलावा मनुष्यों का भी शिकार किया जा रहा है, जिससे साफ-साफ जाहिर हो रहा है, कि बाघों को पर्याप्त आवास की जगह नहीं मिल रही है, जिसके कारण बाघ गांव की तरफ भाग रहे हैं और जो भी सामने आता है। उसका शिकार कर रहे हैं, हालांकि बाघ द्वारा हाथी के शिकार की यह पहली घटना है, इसके पहले कर्नाटक में ऐसी घटना सुनने को मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed