फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three-month-old calf stolen without wearing clothes for tantra-mantra, caught with the help of CCTV

MP News: तंत्र-मंत्र के लिए बिना कपड़े पहने तीन माह के बछड़े को किया चोरी, सीसीटीवी की मदद से पकड़ा गया

Sat, 01 Jul 2023 07:37 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 01 Jul 2023 07:37 PM IST
सार

कटनी में तंत्र-मंत्र के लिए एक व्यक्ति ने बिना कपड़े पहने तीन माह के बछड़े को चोरी किया। सीसीटीवी में यह कैद हो गया। इसके बाद पुलिस ने चोर की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Three-month-old calf stolen without wearing clothes for tantra-mantra, caught with the help of CCTV
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

गाय के बछड़े को चोरी करने के मामले पर पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी कैमरे में जो बात सामने आई है, वह चौंकाने वाली है। चोरी के वक्त उस शख्स ने कोई कपड़ा नहीं पहना था। ऐसे में कहा जा रहा है कि तंत्र-मंत्र की सिद्धि के लिए बलि की मंशा से बछड़े की चोरी हुई है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के कटनी जिले में बछड़ा चोरी का मामला सामने आया है। घटना जितनी छोटी दिखाई दे रही है उतनी है नहीं। आवेदक ने आरोपी युवक पर तंत्र-मंत्र के लिए बछड़े की बलि देने की शंका जाहिर की है। मामला कुठला थाना क्षेत्र के बाल गंगाधर तिलक वार्ड का बताया गया जहां के निवासी सुभान सिंह के घर देर रात घुसे आरोपी अमित परौहा ने गाय का बछड़ा चुरा लिया। शिकायत के बाद कुठला पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 457, 458, 380 के तहत प्रकरण दर्ज किया और हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी की नियत से सुभान सिंह के घर में घुसा था। जागने के डर से वह बछड़ा चोरी कर ले गया। मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें आरोपी अमित पूरी तरह नग्न दिख रहा है। दूसरे वीडियो में आरोपी बछड़े को ले जाता दिखाई दे रहा है। आवेदक भी तंत्र मंत्र की शंका जता रहा है। इसे देखते हुए जांच का दायरा बढ़ाया जा सकता है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने बछड़े को छोड़ दिया है। हालांकि, जहां बछड़े को छोड़ा गया, वहां जनेऊ जैसी चीज मिली है। आरोपी हिरासत में है और पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदक के अनुसार आरोपी अमित तांत्रिक प्रवृत्ति का है। एकादशी की रात घर से गाय का बछड़ा चोरी किया। उसके बारे में कुछ बता नहीं रहा है। मौके पर जाने पर जनेऊ जैसी चीजें मिली है। हो सकता है तंत्र-मंत्र के लिए बछड़े की बलि दे दिया हो क्योंकि अब तक बछड़ा मिला नहीं है। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी रखी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed