{"_id":"59c0b4044f1c1b96688b5593","slug":"three-men-garlanded-with-shoes-and-paraded-for-consuming-alcohol-in-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने पर युवकों को तालीबानी सजा, जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने पर युवकों को तालीबानी सजा, जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस
amarujala.com- written by: हर्षित गौतम
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको सुनकर आपको हैरत हो सकती है। इलाके में मौजूद खरगैह गांव में तीन आदिवासियों का सिर मुंडवाकर उन्हें जूतों की माला पहनाकर जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
इन आदिवासी युवकों का जुर्म था कि वो शराब पीकर घर आए थे। युवकों की इस हरकत पर उनकी पत्नियों ने पंचायत में शिकायत कर दी, जिसके बाद सजा के तौर पर इन युवकों का सरेआम सिर मुंडाया गया। उसके बाद गले में जूतों की माला पहनाकर उन्हें गांव में घुमाया गया। इस जुलूस में उनकी पत्नियां भी शामिल थीं।
विज्ञापन
दरअसल इलाके में शराबबंदी को लेकर कई संगठन काम कर रहे हैं। ऐसे ही एक संगठन ने पिछले दिनों 14-15 गांवों की शराबबंदी को लेकर पंचायत बुलाई थी। जिसमें फैसला किया गया कि आदिवासी शराब नहीं पिएंगे।
विज्ञापन
पढ़ें: तीन साल की बेटी और 100 करोड़ की संपत्ति छोड़, पति-पत्नी ने लिया संन्यास का फैसला
अगर वो ऐसा करते हैं तो उन पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। युवकों ने जब शराब पी तो इन पर जुर्माना लगाया गया और ऐसा न कर पाने की स्थिति में इस तरह की हरकत को अंजाम दिया गया। इस मामले पर पुलिस प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
