फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three including uncle-nephew coming from Rajasthan to Rajgarh died in a road accident

MP News: राजस्थान से राजगढ़ आ रहे चाचा-भतीजा समेत तीन की मौत, पानी से भरे गड्ढे में बाइक गिरने से हुआ हादसा

Sun, 23 Jul 2023 04:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 23 Jul 2023 04:05 PM IST
सार

राजगढ़ जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक बाइक पर थे और उनकी गाड़ी पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। तीनों वैवाहिक रस्म निभाने राजस्थान से राजगढ़ आए थे। 

विज्ञापन
Three including uncle-nephew coming from Rajasthan to Rajgarh died in a road accident
पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजगढ़ जिले में आगरिया से गादिया की ओर जाने वाले रास्ते के सामीप बीती रात सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों लोग राजस्थान के भानपुरिया गांव के हैं जो कि राजगढ़ जिले के पीपल्याकुलमी गांव में अपने किसी रिश्तेदार के यहां वैवाहिक रस्म पूरी करने आ रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ा और उनकी बाइक पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। 
विज्ञापन


रविवार सुबह राहगीरों ने तीन लोगों की लाश देखी तो माचलपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तीनों शवों को पानी के गड्ढे से बाहर निकलवाकर उनके परिजनों को सूचित किया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने बताया कि 40 वर्षीय कालूलाल पिता भूरालाल लोधा, प्रकाश चंद्र पिता मांगीलाल लोधा (25) और कमलेश पिता धन्नालाल लोधा (24) पीपल्याकुलमी में अपने रिश्तेदार के यहां आए थे और इनकी बाइक असंतुलित होकर एक गड्ढे में जा गिरी। इसमें पानी भरा हुआ था और डूबने से इनकी मौत हो गई। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है व मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बेटे की सावनी लेकर आ रहा था पिता
राजस्थान के भानपुरिया में मजदूरी का काम करने वाले मृतक कालू लोधा के दो पुत्र हैं, जिसमें बड़े बेटे की उम्र 15 वर्ष और छोटे बेटे की उम्र 12 वर्ष है। सामाजिक रीति रिवाजों के अनुसार उसने बड़े बेटे की सगाई पीपल्याकुलमी गांव के शिवलाल लोधा की बेटी से की थी। सगाई के बाद पहला सावन का महीना आया तो सावनी त्योहार पर बहू को कपड़े के पैसे देने और गोदभराई की रस्म पूरी करने के लिए उसने समधी शिवलाल से बातचीत की। बारिश को देखते हुए उनके समधी शिवलाल ने इस रस्म को आगे बढ़ाने को कहा, लेकिन कालू नहीं माना और शनिवार की शाम बकानी से अपने भतीजे कमलेश और एक अन्य ग्रामीण प्रकाश लोधा के साथ बाइक से पीपल्याकुलमी के लिए निकल पड़ा और पीपल्याकुलमी से लगभग डेढ़ किलोमीटर पहले पर हादसा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed