{"_id":"5bc70423bdec226959415d1f","slug":"three-children-died-due-to-clay-mudslide-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश के दमोह में मिट्टी की खदान धंसने से तीन बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश के दमोह में मिट्टी की खदान धंसने से तीन बच्चों की मौत
दमोह, भाषा
Updated Wed, 17 Oct 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में मिट्टी खोदने गए पांच बच्चों में से तीन की खदान धंसने से मिट्टी में दबकर मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह जिले के पथरिया थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम बोतराई की है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने बताया कि बोतराई गांव के पास सुबह पांच बच्चे मिट्टी खोदने के लिए गए हुए थे, जिसमें से तीन बच्चे खदान के अंदर मिट्टी खोद रहे थे तथा दो बच्चे बाहर से मिट्टी भर रहे थे। अचानक मिट्टी खोदते समय खदान में भारी गड्ढा हो गया इस कारण तीनों बच्चे गड्ढे के अंदर गिर गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ऊपर मिट्टी भर रहे दोनों बच्चों ने दौड़कर इस बात की जानकारी गांव में दी। इस पर ग्रामीणों एवं परिजन ने तत्काल घटनास्थल पहुंच कर तीनों बच्चों को बाहर निकलकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिन तीन बच्चों की मौत हुई है, उनकी पहचान नर्मदा अहिरवार (10), आकाश अहिरवार (12) और राजकुमार अहरवाल (15) के तौर पर हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।
