फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Thieves targeted jewelers shop in chhatarpur

Chhatarpur Crime News: चोरों ने बनाया ज्वेलर्स की दुकान को निशाना, 1 करोड़ से ऊपर की चोरी को दिया अंजाम

Wed, 13 Dec 2023 07:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 13 Dec 2023 07:28 PM IST
सार

Chhatarpur Crime News: छतरपुर में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। जहां चोर दुकान में घुसकर सोना, चांदी, जेवर नगदी ले उड़े। घटना और मामले की जानकारी लगते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Thieves targeted jewelers shop in chhatarpur
चोरों ने बनाया ज्वेलर्स की दुकान को निशाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के बमीठा थाना में 4 लाइन ओवरब्रिज के पास स्थित छवि ज्वैलर्स की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। बता दें कि ओम प्रकाश, संतोष सोनी रोजाना की तरह रात में छतरपुर गए हुए थे और दुकान में कोई नहीं था। इस दौरान अज्ञात चोरों ने सूनी दुकान का फायदा उठाकर छत के ऊपर बनी जीना की गुमटी की चीप उठाकर दुकान में घुसकर सोने-चांदी के जेवर नगदी समेटकर ले गए।

विज्ञापन


1 करोड़ से ऊपर की चोरी
पीड़ित संतोष सोनी ने बताया कि चोर उनकी दुकान में रखी 20 किलो चांदी, 10 तोला सोना एवं 50 हजार रुपये नगद चोरी करके ले। आरोप है कि तकरीबन 1 करोड़ से ऊपर की चोरी हुई है। घटना और मामले की जानकारी मिलने पर बमीठा टी आई जसवंत ककोडिया और पुलिस बल मौके ओर पहुंचकर घटना और मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed