{"_id":"6579b8a2e702df321301f667","slug":"thieves-targeted-jewelers-shop-in-chhatarpur-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur Crime News: चोरों ने बनाया ज्वेलर्स की दुकान को निशाना, 1 करोड़ से ऊपर की चोरी को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur Crime News: चोरों ने बनाया ज्वेलर्स की दुकान को निशाना, 1 करोड़ से ऊपर की चोरी को दिया अंजाम
Wed, 13 Dec 2023 07:28 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 13 Dec 2023 07:28 PM IST
सार
Chhatarpur Crime News: छतरपुर में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। जहां चोर दुकान में घुसकर सोना, चांदी, जेवर नगदी ले उड़े। घटना और मामले की जानकारी लगते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
चोरों ने बनाया ज्वेलर्स की दुकान को निशाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के बमीठा थाना में 4 लाइन ओवरब्रिज के पास स्थित छवि ज्वैलर्स की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। बता दें कि ओम प्रकाश, संतोष सोनी रोजाना की तरह रात में छतरपुर गए हुए थे और दुकान में कोई नहीं था। इस दौरान अज्ञात चोरों ने सूनी दुकान का फायदा उठाकर छत के ऊपर बनी जीना की गुमटी की चीप उठाकर दुकान में घुसकर सोने-चांदी के जेवर नगदी समेटकर ले गए।
विज्ञापन
1 करोड़ से ऊपर की चोरी
पीड़ित संतोष सोनी ने बताया कि चोर उनकी दुकान में रखी 20 किलो चांदी, 10 तोला सोना एवं 50 हजार रुपये नगद चोरी करके ले। आरोप है कि तकरीबन 1 करोड़ से ऊपर की चोरी हुई है। घटना और मामले की जानकारी मिलने पर बमीठा टी आई जसवंत ककोडिया और पुलिस बल मौके ओर पहुंचकर घटना और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
