{"_id":"63d67b4453cf873ae22c28ad","slug":"thief-stole-a-maruti-800-car-from-outside-house-in-sabzi-mandi-cantonment-area-of-sehore-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीहोर में घर के बाहर से मारुति कार ले उड़ा चोर, शहर के व्यस्ततम क्षेत्र सब्जी मण्डी छावनी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीहोर में घर के बाहर से मारुति कार ले उड़ा चोर, शहर के व्यस्ततम क्षेत्र सब्जी मण्डी छावनी का मामला
Sun, 29 Jan 2023 07:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 29 Jan 2023 07:27 PM IST
सार
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, चोर सब्जी मण्डी के अंदर से अकेला आया और उसने ड्राइवर साईड का दरवाजा खोल लिया। उसके बाद उसने कार चालू करके फर्राटे के साथ जगदीश मंदिर के सामने से होते हुए ट्रामा सेंटर अस्पताल के सामने से निकल गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
सीहोर शहर में बीती रात छावनी सब्जी मण्डी से एक चोर एक मारुति कार को बड़ी आसानी से चोरी कर भाग निकला। मामले की छानबीन कोतवाली पुलिस कर रही है। इससे पहले बीते पखवाड़े आष्टा से तीन क्रूजर जीप अज्ञात चोरों की मण्डली उठा ले गई थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सब्जी मण्डी छावनी में रहने वाले रूपेश सक्सेना ने शनिवार रात लगभग 11 बजे सफेद रंग की मारुति कार 800 अपने घर के बाहर पार्क की थी। मारुति कार नंबर एमपी04बी3605 को जब सुबह करीब 9.30 बजे घर से बाहर झांककर देखा तो नजर ही नहीं आई। वह अचंभित रह गए बाहर आकर आसपास कई लोगों से पूछताछ की, लेकिन कार का कुछ पता नहीं लगा।
विज्ञापन
मामले की छानबीन के दौरान पुलिस ने चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों तथा अस्पताल के पास चौराहे पर लगे एक निजी सीसीटीवी की वीडियो फुटेज को देखा। उसमें साफ नजर आया है कि चोर सब्जी मण्डी के अंदर से अकेला आया और उसने ड्राइवर साईड का दरवाजा खोल लिया। उसके बाद वह दरवाजा खोलकर कुछ देर खड़ा रहा और कार को स्टार्ट करने की कोशिश करता रहा।
विज्ञापन
कुछ ही समय में उसने कार चालू कर ली। उसके बाद झट से वह अंदर बैठा और लाइट चालू करके कार को फर्राटे के साथ जगदीश मंदिर के सामने से होते हुए ट्रामा सेंटर अस्पताल के सामने से निकल गया।
कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरु कर दी है। प्रारंभिक रूप से सीसीटीवी की मदद से चोर की दिशा तय की जा रही है। इस तरह की शहर में कार की पहली चोरी हुई है।
