फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The work of laying third rail line for goods train started in Betul, Hyderabad's company did the survey

MP News: बैतूल में मालगाड़ी के लिए तीसरी रेल लाइन बिछाने का काम शुरू, हैदराबाद की कंपनी ने किया लिडार सर्वे

Tue, 24 Jan 2023 01:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 24 Jan 2023 01:01 PM IST
सार

बैतूल में डेडीकेटेड फ्रेंड कॉरिडोर बनाने के लिए दिल्ली स्थित निगम कार्य कर रहा है, जो दिल्ली से हैदराबाद तक बनने वाली तीसरी लाइन का सर्वे कर रहा है। मालवाहक गाड़ियों के लिए बनने वाले इस कॉरिडोर के बन जाने से यात्री गाड़ियों की गति बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
The work of laying third rail line for goods train started in Betul, Hyderabad's company did the survey
सर्वे करता हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मप्र के बैतूल में माल भाड़े के लिए तीसरी रेल लाइन बिछाने के प्रोजेक्ट की तैयारी रेल मंत्रालय ने शुरू कर दी है। इसके लिए लिडार सर्वे शुरू हो गया। सोमवार को हैदराबाद की कंपनी ने बैतूल पहुंचकर इसका सर्वे किया। इसके बाद इसकी विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई जाएगी।

विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने विजयवाड़ा से इटारसी तक 950 किलोमीटर लंबा समर्पित फ्रेंट कॉरिडोर 'मालगाड़ी गलियारा' बनाना तय किया है। यह कॉरिडोर पैसेंजर ट्रैक से अलग होगा। तीसरी रेल लाइन से सिर्फ मालवाहक गाड़ियां ही निकलेंगी। इस कॉरिडोर के सर्वे के लिए हैदराबाद की कंपनी आरबी एसोसिएट्स को काम सौंपा गया है। कंपनी ने सोमवार को हेलीकॉप्टर के जरिए इस कॉरिडोर का सर्वे किया।
विज्ञापन


पैसेंजर ट्रैक से अलग होगा फ्रेट कॉरिडोर 
कंपनी के इंजीनियर विधेश कुमार सिंह ने बताया कि रेल मंत्रालय का यह मुख्य प्रोजेक्ट है। इसके तहत अलग से ट्रैक बिछाया जाना है। जो पैसेंजर ट्रैक से अलग होगा। इसके लिए हैदराबाद की सर्वे टीम को काम दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लिडार बॉक्स के जरिए भूमिगत सर्वे
कंपनी ने कॉरिडोर के लिए विजयवाड़ा से इटारसी तक लिडार सर्वे शुरू किया है। हेलीकाप्टर पर लगे लिडार बॉक्स के जरिए भूमिगत सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के बाद डेटा इकट्ठा कर डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई जाएगी। यह रिपोर्ट रेल मंत्रालय को सौंपी जाएगी। इसके बाद ही नया ट्रैक बन सकेगा।


माल गाडियों की रफ्तार बढ़ेगी 
बता दें, डीएफसी (डेडीकेटेड फ्रेंट कॉरिडोर) बनाने के लिए दिल्ली स्थित निगम कार्य कर रहा है, जो दिल्ली से हैदराबाद तक बनने वाली तीसरी लाइन का सर्वे कर रहा है। मालवाहक गाड़ियों के लिए बनने वाले इस कॉरिडोर के निर्माण से यात्री गाड़ियों की गति बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed