फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The woman who went to rescue the goat's children who fell in the well in Sehore dies due to drowning

सीहोर: बकरी के बच्चों को निकालने गई थी महिला, रस्सी टूटने से कुएं में गिरी, मौत

Mon, 21 Feb 2022 03:40 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 21 Feb 2022 03:40 PM IST
सार

सीहोर जिले में कुएं में गिरे बकरी के बच्चों को बचाने की कोशिश करते समय एक महिला की कुएं में डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन
The woman who went to rescue the goat's children who fell in the well in Sehore dies due to drowning
कुएं में डूबने से महिला की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले में कुएं में गिरे बकरी के बच्चों को बचाने गई महिला की डूबने से मौत हो गई। घटना सीहोर जिले के सिद्धिकगंज थाने की है। जानकारी के अनुसार महिला गेंहू काटने खेत पर गई थी। इसी दौरान वह कुएं में गिरे बकरी के बच्चों को बचाने के लिए पहुंची। महिला रस्सी के सहारे बकरी के बच्चों को कुएं से बाहर निकाल रही थी, इसी दौरान रस्सी टूटने से अनियंत्रित होकर वह कुएं में जा गिरी और डूबने से उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन


महिला के कुएं में गिरने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। मृतक महिला का नाम लीलाबाई पत्नी रमेश बंजारा उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी ग्राम उमरधड़ बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की रविवार दोपहर महिला खेत पर गेहूं काट रही थी। पास में ही बकरियां चर रही थी। तभी दो बकरी के बच्चे कुएं में गिर गए। मृतक महिला कुएं में गिरे बकरी के बच्चों को एक रस्सी के सहारे बचाने का प्रयास कर रही थी। तभी रस्सी टूट गई और महिला कुएं में गिर गई। उसकी डूबने से मौत हो गई। वहीं कुएं में गिरे बकरी के बच्चों में से एक की डूबने से मौत हो गई और एक जिंदा बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed