{"_id":"64bc17b48b36d06381073fd5","slug":"the-teacher-committed-suicide-by-hanging-herself-in-the-house-the-police-is-trying-to-find-the-reason-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: शिक्षिका ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कारण तलाशने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: शिक्षिका ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कारण तलाशने में जुटी
Sat, 22 Jul 2023 11:24 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:24 PM IST
सार
छिंदवाड़ा के चौरई नगर के वार्ड न 14 में रहने वाली शिक्षिका ने अपने ही घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक शिक्षिका के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालांकि ऐसा कदम उन्होंने क्यों उठाया पुलिस इसका पता लगा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद काफी कुछ साफ हो सकेगा।
टीआई शशि विश्वकर्मा के मुताबिक छिंदवाड़ा के चौरई नगर के वार्ड न 14 में रहने वाली शिक्षिका गीता मंहगिया (45) ने शुक्रवार रात अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की माने तो आत्महत्या का कारण अज्ञात है, वहीं वह अपने भाइयों के साथ ही रहती थी। पुलिस ने बताया कि रात में वह रोज की तरह अपने कमरें में सोने चली गई थी, सुबह जब उन्होंने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजा तोड़़कर बाहर निकाला गया, वहीं मामले की पुलिस को सूचना दी गई है।
सारे मामले को लेकर अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला ने आत्महत्या क्यों की। वह नगर के ही शासकीय स्कूल में रोजाना पढ़ाने जाती थी, वहीं परिवार में भी कोई अनबन नहीं थी।