{"_id":"61825c836e9847045e5e390b","slug":"the-spirit-of-danpatra-brought-happiness-to-2-5-lakh-people-in-a-day-created-a-record-by-distributing-clothes-and-toys","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दानपात्र का जज्बा: एक दिन में ढाई लाख लोगों तक पहुंचाई खुशियां, कपड़े-खिलौने बांट बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दानपात्र का जज्बा: एक दिन में ढाई लाख लोगों तक पहुंचाई खुशियां, कपड़े-खिलौने बांट बनाया रिकॉर्ड
Wed, 03 Nov 2021 03:25 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 03 Nov 2021 03:25 PM IST
सार
इंदौर की दानपात्र संस्था ने एक ही दिन में 2.5 लाख लोगों तक दिवाली गिफ्ट पहुंचाकर एक रिकॉर्ड बनाया है। गिफ्ट में गरीब परिवारों को कपड़े, राशन और खिलौने वितरित किए गए।
विज्ञापन
दानपात्र संस्था की ओर से गरीबों को गिफ्ट की गई सामग्री।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो फिर रास्तों की मुश्किलें आसान लगने लगती है। अकेले चलते-चलते कारवां बनता है। लक्ष्य हासिल करने में देर नहीं लगती है। जज्बे की ऐसी ही मिसाल पेश की है इंदौर के दानपात्र ग्रुप ने जिसने नया रिकॉर्ड बनाया है।
इंदौर के नाम यूं तो कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। चाहे स्वच्छता की बात हो या दूसरी सुविधाओं की हर क्षेत्र में इंदौर ने उपलब्धि अर्जित की है। अब इंदौर के दानपात्र ग्रुप ने नया कीर्तिमान बनाया है। एक ही दिन में करीब ढाई लाख गरीब परिवारों तक निशुल्क कपड़े, खिलौने, राशन आदि सामान पहुंचाकर उन्हें दीपावली गिफ्ट दिया है। इस उपलब्धि के लिए संस्था का नाम एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ है।
सोशल मीडिया से किया जागरूक
सोशल मीडिया पर ग्रुप बना हुआ है दानपात्र। इस ग्रुप ने सोशल मीडिया का सशक्त उपयोग किया। गूगल प्ले स्टोर पर ऐप भी बनाया है। फेसबुक, इंस्टाग्राम पर पेज बनाए हैं। इनके माध्यम से जागरुकता फैलाकर शहर के लोगों को इस अभियान में जोड़ा जाता है। इसके बाद सर्वे के आधार पर जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती है। इस दीपावली पर मदद के लिए 1 नवंबर का दिन चुना था और थीम थी 251-के..। मतलब एक दिन में ढाई लाख परिवारों तक सामग्री पहुंचाने का लक्ष्य।

दानपात्र संस्था के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
लोग जुड़ते गए, कारवां बनता गया
संस्था के सदस्य शहर में अलग-अलग जगहों पर पहुंचे। इस दौरान महिलाओं को 12 हजार से ज्यादा साड़ियां बांटी गईं। दानपात्र शहर की कई बस्तियों में सामान पहुंचाया। दानपात्र संस्था ने इस काम के लिए 20 टीमें बनाई थीं। हर टीम ने दो लोकेशन पर पहुंचकर काम किया। एक टीम में 20 से ज्यादा सदस्यों ने शामिल होकर शहर की विभिन्न बस्तियों में कपड़े, खिलौने और जूते-चप्पल के अलावा कई दूसरे तरह का सामान बांटा। 20 से ज्यादा चार पहिया वाहन और 60 से ज्यादा बाइक से संस्था सदस्य लोगों तक पहुंचे। 60 हजार से ज्यादा बच्चों के कपड़े, 10 हजार से ज्यादा खिलौने, करीब 20 हजार पुरुषों के कपड़े और करीब 8 हजार जोड़ी जूते-चप्पल बांटे। दिवाली से पहले दानपात्र ने लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की थी।