फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The post of Municipal Council President went to Congress.

MP News: भाजपा पार्षदों ने की क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस के खाते में चला गया नगर परिषद अध्यक्ष पद

Wed, 24 Jan 2024 01:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 24 Jan 2024 01:50 PM IST
सार

MP News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले की न्यू रामनगर नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की दीपा मिश्रा ने कब्जा जमा लिया है। 15 सीटों वाली नगर परिषद में संख्या बल के हिसाब से भाजपा की जीत तय मानी जा रही थी। लेकिन वोटिंग के दौरान भाजपा के 3 पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर दिया

विज्ञापन
The post of Municipal Council President went to Congress.
भाजपा पार्षदों ने की क्रॉस वोटिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैहर जिले की न्यू रामनगर नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी दीपा मिश्रा ने भाजपा की सुनीता पटेल को 8-7 के अंतर से हरा दिया है। नगर परिषद रामनगर के अध्यक्ष पद के लिए शुरू हुई निर्वाचन प्रक्रिया में कांग्रेस की ओर से पार्षद दीपा ने तो भाजपा से सुनीता पटेल ने अपना नामांकन दाखिल किया था। 15 पार्षदों वाली नगर परिषद में कांग्रेस के 5 पार्षद तथा भाजपा के 10 पार्षद रहे। इसमें सुनीता पटेल पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष और पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल की करीबी राम सुशील पटेल की पत्नी है।

विज्ञापन


बता दें कि रामनगर नगर परिषद के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपनी ताकत झोंक रखी थी। अध्यक्ष पद से प्रथक होने के बाद खोई हुई प्रतिष्ठा वापस पाने के लिए भाजपा प्रत्याशी सुनीता पटेल को जीतने के लिए सांसद गणेश सिंह और पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल ने मंगलवार को न्यू रामनगर में डेरा डाल रखा था। उधर कांग्रेस प्रत्याशी को जीतने के लिए सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा भी सुबह से रामनगर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


भाजपा में क्रॉस वोटिंग
15 सीटों वाली नगर परिषद में संख्या बल के हिसाब से भाजपा की जीत तय मानी जा रही थी। लेकिन वोटिंग के दौरान भाजपा के 3 पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर दिया इस तरह से कांग्रेस को आठ वोट मिले और भाजपा साथ वोट तक सिमट कर रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनीता ने दोबारा कोशिश
2023 नगरी निकाय के आम चुनाव के दौरान इस बार रामनगर नगर परिषद की अध्यक्ष सुनीता पटेल निर्वाचित हुई थी। हालांकि अदालत के एक फैसले ने सुनीता पटेल और उनके पति राम सुशील पटेल का निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया था। इसके बाद हुए उपचुनाव में दोनों ने जीत हासिल कर अपना पार्षद पद वापस लेने में कामयाब हुए। लेकिन अध्यक्ष पद के लिए सुनीता ने दोबारा कोशिश की लेकिन इस बार हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed