{"_id":"636f838665bb9a004053b739","slug":"the-killers-threw-the-dead-body-of-the-girl-in-the-dargah-after-chopping-off-her-nose","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दरगाह के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, हत्यारों ने हाथ-पैर बांधकर नाक काटकर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दरगाह के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, हत्यारों ने हाथ-पैर बांधकर नाक काटकर फेंका
Sat, 12 Nov 2022 04:59 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 12 Nov 2022 04:59 PM IST
सार
बुरहानपुरी जिले में दरगाह परिसर के पास एक नाबालिग का शव मिला है। शव के साथ हुई निर्दयता से हर कोई सकते में है। शव के हाथ-पैर बंधे थे और उसकी नाक काट दी गई थी।
विज्ञापन
बुरहानपुर में दरगाह के पास नाबालिग युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में दरगाह के पास नाबालिग युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती के शव के हाथ-पैर बंधे थे और उसकी नाक भी काट दी गई थी। बताया गया कि नाबालिग बीती शाम से ही लापता थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मामला बुरहानपुर के आजाद वार्ड क्षेत्र के जलालुद्दीन शाह दरगाह परिसर के पास का है। शुक्रवार को दरगाह परिसर के पास एक नाबालिग का शव मिला है। शव के साथ हुई निर्दयता से हर कोई सकते में है। शव के हाथ-पैर बंधे थे और उसकी नाक काट दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। नाबालिग का शव एक पेड़ के पास पड़ा हुआ था। शव की पहचान मोहल्ले में रहने वाली नाबालिग लड़की शाहीन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लड़की शाम से ही लापता थी।
थाना प्रभारी टीकमचंद शिंदे ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थे। युवती के शव की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। उन्हें हटाने के लिए पुलिस टीम तैनात करना पड़ी। भीड़ को काबू में करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। क्षेत्र के पार्षद आसिफ खान ने बताया कि शाहीन पिता हमीद देर शाम से लापता थी। परिजनों ने उसे सभी जगह खोजा और फिर पुलिस में लापता होने की सूचना दी। अगली सुबह युवती का शव मोहल्ले के दरगाह परिसर में मिला।
विज्ञापन
बुरहानपुर एसपी राहुल कुमार ने बताया कि नाबालिग की लाश मिली है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शव की नाक भी कटी हुई है। हम सभी तरह के एंगल को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। एफएसएल टीम भी पड़ताल कर रही है। मौत के कारण का अभी पता नहीं चल पाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कई प्रश्नों के हल मिलेंगे।