फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The killer of the minor girl turned out to be a rapist father, police also filed an FIR against the lover

रिश्ते तार-तार: नाबालिग युवती का हत्यारा निकला दुष्कर्मी पिता, पुलिस ने मृतका के प्रेमी पर भी दर्ज की एफआईआर

Sun, 17 Sep 2023 10:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 17 Sep 2023 10:15 PM IST
सार

कटनी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी को मार डालने और उससे अवैध संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं प्रेमी को भी आरोपी बनाया है। 

विज्ञापन
The killer of the minor girl turned out to be a rapist father, police also filed an FIR against the lover
रीवा में नाबालिग की हत्या के मामले में हैवान पिता को गिरफ्तार किया है। - फोटो : social media

विस्तार

कटनी पुलिस ने थरका टैंक में मिली नाबालिग युवती के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्या के मामले में हैवान पिता को गिरफ्तार किया है। वहीं नाबालिग मृतका के प्रेमी पर भी धारा 354 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन


सीएसपी ख्याति मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 9 सितंबर को निवार चौकी अंतर्गत बने थरका टैंक में 17 वर्षीय नाबालिग युवती का शव मिला था, जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। मामले की जांच शुरू होने पर युवती का प्रेम प्रसंग क्षेत्र के अमन सेन नामक युवक से निकला। कड़ाई से पूछताछ में पता चला कि मृतिका के परिजनों ने अमन और अपनी बेटी को अवैध संबंध बनाते रंगेहाथ पकड़ लिया था। परिजनों ने दोनों को फटकार लगाते हुए बात दबा दी थी। हालांकि युवक ने कॉल रिकॉर्डिंग का हवाला देते हुए खुलासा किया था कि मृतका के पिता द्वारा उसके साथ अवैध संबंध बनाए जाते थे।
विज्ञापन


लोकलाज के चलते पिता ने 17 वर्षीय नाबालिग युवती को बुआ के घर शाहपुर ग्राम छोड़ने की बात बोलकर उसे 9 सितंबर की रात थरका थैंक (बध) वाली मेड़ पर ले गया। गाड़ी खराब होने का बताया और उसे गहरे पानी के पास धक्का देकर उसे पानी में फेंक दिया। पानी में डूबकर युवती की मौत हो गई। पुलिस ने पूरे प्रकरण पर धारा 302, 201 के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस हिरासत में लिया है। वहीं मृतका से अवैध संबंध मामले पर आरोपी अमन के विरुद्ध अलग से एफआईआर दर्ज करते हुए धारा 354 के तहत प्रकरण दर्ज कर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed