{"_id":"622f875ac460b11b372b7240","slug":"the-kashmir-files-shivraj-with-family-of-his-minister-mlas-will-watch-the-film-at-drive-in-cinema-on-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"द कश्मीर फाइल्स: शिवराज अपने मंत्री, विधायकों के परिवार के साथ बुधवार को ड्राइव इन सिनेमा में देखेंगे फिल्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द कश्मीर फाइल्स: शिवराज अपने मंत्री, विधायकों के परिवार के साथ बुधवार को ड्राइव इन सिनेमा में देखेंगे फिल्म
Tue, 15 Mar 2022 11:38 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 15 Mar 2022 11:38 AM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने मंत्री, विधायक और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के परिवारों के साथ बुधवार शाम 8 बजे एमपीटी ड्राइव इन सिनेमा, अशोका लेक व्यू में द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखेंगे। राज्य में फिल्म को टैक्स फ्री किया गया है।
विज्ञापन
The Kashmir Files
- फोटो : twitter
विस्तार
द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने के बाद मध्य प्रदेश सरकार हरसंभव व्यवस्था कर रही है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देखें। पुलिसकर्मियों को परिवार के साथ यह फिल्म देखने के लिए एक दिन की छुट्टी देने का फैसला किया गया है। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अपने मंत्रि परिषद के सदस्यों और उनके परिवारों के साथ-साथ भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के साथ बुधवार को यह फिल्म एमपीटी ड्राइव-इन सिनेमा अशोका लेक व्यू में द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखेंगे।
सोमवार को विधायक दल की बैठक के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह जानकारी दी। बता दें कि सोमवार को ही सरकार ने प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों को अपनी सुविधा के अनुसार परिवार के साथ फिल्म देखने के लिए अवकाश देने का ऐलान किया है। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिल्म की सफलता पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने साथ ही ट्वीट कर कहा कि फिल्म 90 के दशक में कश्मीरी हिंदुओं के दर्द, पीड़ा, संघर्ष और आघात की दिल दहला देने वाली कहानी है। इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना होगा इसलिए हमने इसे मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करने ाक निर्णय लिया है।
रामेश्वर शर्मा ने पंडितों के साथ फिल्म देखी
हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कश्मीरी पंडितों के साथ मंगलवार को फिल्म देखी। उन्होंने कोलार के डीडीएक्स मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखी। विधायक सोमवार शाम को फिल्म देखने वाले थे, लेकिन विधायक दल की बैठक के चलते उनको समय बदलना पड़ा।
विज्ञापन
कश्मीरी पंडितों के बेघर होने की कहानी
अनुपम खैर और मिथुन चक्रवर्ती स्टारर फिल्म द कश्मीर फाइल्स शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों को घर से बेघर करने की कहानी को दिखाया गया है। वैसे तो जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जुड़ी कई फिल्में अब तक आ चुकी हैं लेकिन अब एक ऐसी फिल्म आई है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आतंकियों ने कश्मीरी पंडितों को उनके घरों से भागने के लिए मजबूर कर दिया था।