फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The Kashmir Files: BJP wrote a letter to Sonia, Rahul, Diggi and Kamal Nath to watch the film, along with a ticket

'द कश्मीर फाइल्स' पर सियासत: भाजपा ने सोनिया, राहुल, दिग्गी और कमलनाथ को फिल्म देखने लिखा पत्र, टिकट भी भेजा

Thu, 17 Mar 2022 04:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 17 Mar 2022 04:06 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में द कश्मीर फाइल्स को लेकर भाजपा और कांग्रेस में बयानबाजी जारी है। गुरुवार को भाजपा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को पत्र लिखकर देखने की मांग की। साथ ही फिल्म के टिकट भी भेजे।

विज्ञापन
The Kashmir Files: BJP wrote a letter to Sonia, Rahul, Diggi and Kamal Nath to watch the film, along with a ticket
बीजेपी ने कश्मीर फाइल्स देखने सोनिया को पत्र लिखा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में बयानबाजी जारी है। गुरुवार को प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को पत्र लिखकर देखने की मांग की। साथ ही फिल्म के टिकट भी भेजे।
विज्ञापन

 
भारतीय जनता पार्टी मप्र के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी व महेश शर्मा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर मांग की है कि वे एक बार द कश्मीर फाइल्स फिल्म जरूर देखें। उन्होंने सुबह 11 बजे न्यू मार्केट स्थित पोस्ट ऑफिस पहुंचकर पत्र और फिल्म के टिकट भेजे। केसवानी ने कहा कि कश्मीरी हिन्दुओं के साथ हुए अत्याचार, सामूहिक नरसंहार पर बनी फिल्म "द कश्मीर फाइल्स" को हर व्यक्ति को देखना चाहिए। केसवानी ने बताया कि आज वे पत्र लिखकर कांग्रेस आलाकमान से आग्रह कर रहे हैं कि राजनीतिक विचारधारा को छोड़कर कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचार के दर्द को जरूर महसूस करें। पत्र के साथ सभी को 19 मार्च का राज टॉकिज में फिल्म देखने का टिकट भी भेजा गया।
विज्ञापन

 
डॉ. केसवानी ने इस अवसर पर आरोप लगाया कि देश में हुई हर पीड़ादायी घटना के पीछे कांग्रेस का हाथ है। यही कारण है कि पार्टी आज भारत के राजनीतिक पटल से लगभग सिमट चुकी है। विभाजन के समय लाखों हिंदू परिवारों का दर्द इनको नहीं दिखा। कांग्रेस के कारण ही लाखों लोगों ने विभाजन के समय अपनी संस्कृति, अपना घर, मातृभूमि यहां तक कि अपने परिवार वालों को भी छोड़ दिया। इसके बाद हुए कश्मीरी हिन्दुओं के नरसंहार के साथ सिख दंगों और भोपाल गैस कांड के दोषी वारेन एंडरसन के साथ भी कांग्रेस का जुड़ाव बना रहा। यह पार्टी वोट तो आम लोगों से लेती है, लेकिन इसका जुड़ाव सदा देश विरोधी ताकतों के साथ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed