फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The health of 18 girl students of the hostel deteriorated after consuming filariasis medicine in Niwari

Niwari: फाइलेरिया की दवा खाने से छात्रावास की 18 बच्चियों की तबियत बिगड़ी, उल्टी-चक्कर आने पर पहुंचाया अस्पताल

Sun, 11 Feb 2024 12:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 11 Feb 2024 12:08 PM IST
सार

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर आरसी मलारया ने बताया कि पहले दो या तीन बच्चियों को ही चक्कर और उल्टी आने की शिकायत मिली थी। धीरे-धीरे सभी बच्चियों ने इस तरह की शिकायत की तो अस्पताल लेकर आए। अब सभी बच्चियां पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।

विज्ञापन
The health of 18 girl students of the hostel deteriorated after consuming filariasis medicine in Niwari
बच्चियों को अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निवाड़ी जिले के ग्राम कुलुआ के छात्रावास की 18 बच्चियों की फाइलेरिया की दवा खाने के बाद हालत बिगड़ गई। आनन फानन में सभी बच्चियों को इलाज के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवाड़ी ले जाया गया। 18 बच्चियों की तबियत खराब होने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। एसडीएम राकेश मरकाम तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चियों का हाल जाना। हालांकि, सभी बच्चियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


कुलुआ ग्राम के कस्तूरबा छात्रावास की 18 बच्चियों की फाइलेरिया की दवा खाने से तबियत बिगड़ गई। वार्डन ने पूरे मामले की जानकारी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर आरसी मलारया को दी। सूचना पर मलारया मौके पर पहुंचे और बच्चियों का चेकअप किया। गंभीर हालत होने पर सभी को एंबुलेंस की मदद से निवाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उपचार के दौरान सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर आरसी मलारया ने बताया कि 18 में से दो या तीन बच्चियों को ही चक्कर और उल्टी आने की शिकायत मिली थी। धीरे-धीरे सभी बच्चियों ने इस तरह की शिकायत की। इसके बाद सभी को अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया की दवाई से किसी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट नहीं है, लेकिन जिस प्रकार से बच्चियों ने चक्कर आने की बात बताई है तो उनका उपचार कर दिया गया है और सभी बच्चियां स्वस्थ्य हैं। टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले के मलेरिया जिला अधिकारी हरिओम रावत ने बताया कि जब किसी बच्चे के पेट में कीड़े होते हैं और दवा दी जाती है तो इस तरह का रिएक्शन होता है। बच्चों को राहत मिल गई थी, लेकिन सतर्कता के चलते बीएमओ उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए। बच्चे पूर्णता स्वस्थ हैं, उनकी अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed