फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The goons attacked the soldier's procession, stones and thorns were laid on the way

MP News: सैनिक की बरात पर दबंगों ने किया हमला, रास्ते में बिछाए पत्थर और कांटे, पुलिस पर पथराव, गाड़ियां फोड़ी

Thu, 13 Apr 2023 11:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 13 Apr 2023 11:26 PM IST
सार

मंदसौर के पिपलिया राजा गांव में देर रात्रि विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की बिंदोली रोक दी थी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। कुछ लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया और वाहनों को क्षतिग्रस्त किया था। 

विज्ञापन
The goons attacked the soldier's procession, stones and thorns were laid on the way
मंदसौर जिले के गरोठ के पिपलिया राजा में बीती रात दलित की बरात रोके जाने की बात पर विवाद हो गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ के पिपलिया राजा में बीती रात दलित की बरात रोके जाने की बात पर विवाद हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने इस मामले में शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में 29 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अर्जुन पिता विनोद मेघवाल मेघालय में सैनिक के पद पर तैनात है। शादी के लिए वह पिपलिया राजा गांव आया था। उसकी बरात बुधवार रात को घर से निकली थी कि इसी दौरान गांव के जीवन पिता भगवानलाल मीणा की भी बिंदोली निकल रही थी। ऐसे में मीणा समाज के कुछ लोगों ने रास्ते में पत्थर और कांटे रख दिए थे। बाद में अर्जुन की बरात का विरोध कर गालियां देने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने पत्थरबाजी की, जिसके बाद भगदड़ मच गई थी। बाद में कुछ लोगों ने अर्जुन के घर पहुंचकर मारपीट की। घटना में छह लोग घायल हुए है। 
विज्ञापन


मंदसौर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बताया कि पिपलिया राजा गांव में देर रात्रि विवाद की सूचना आई थी। दोनों पक्षों की ओर से वहां पर शादी थी। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की बिंदोली रोक दी थी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। कुछ लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया और वाहनों को क्षतिग्रस्त किया था। पुलिस ने घटना के संबंध में सभी आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है और कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। एहतियात के तौर पर गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed