फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The country's first cryptocurrency best restaurant in Bhopal: Bitcoin, you can pay in Ethereum, the issue is on the theme of the coin itself.

भोपाल में क्रिप्टोकरेंसी थीम बेस्ड कैफे: बिटकॉइन, एथेरियम में कर सकते है भुगतान, कॉइन की थीम पर ही है डिश

Mon, 02 May 2022 11:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 02 May 2022 11:01 PM IST
सार

भोपाल में क्रिप्टोकरेंसी थीम बेस्ड क्रिप्टो विला एंड कैफे खुला है। यहां पर बिटकॉइन, एथेरियम समेत किसी भी प्रकार की क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान कर सकते हैं। खास बात यह है कि यहां पर कॉइन और लोगो की थीम पर ही डिश तैयार होती है।

विज्ञापन
The country's first cryptocurrency best restaurant in Bhopal: Bitcoin, you can pay in Ethereum, the issue is on the theme of the coin itself.
भोपाल में खुला क्रिप्टोकरेंसी बेस्ड रेस्टारेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में क्रिप्टोकरेंसी थीम बेस्ड क्रिप्टो विला एंड कैफे खुला है। यहां पर बिटकॉइन, एथेरियम समेत किसी भी प्रकार की क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान कर सकते हैं। खास बात यह है कि यहां पर कॉइन और लोगो की थीम पर ही डिश तैयार होती है।
विज्ञापन

 
रोहित नगर के बावड़ियां कला में क्रिप्टोकरेंसी बेस्ड रेस्टारेंट खोलने वाले गौरव तिवारी ने बताया कि वे भोपाल के ही रहने वाले हैं। उन्होंने आरजीपीवी से एमटेक किया है। उन्होंने बताया कि वे क्रिप्टोकरेंसी में इनवेस्ट करते थे और फूड का भी शौक था। उन्होंने अलग-अलग थीम पर रेस्टारेंट देखे तो उनके दिमाग में क्रिप्टोकरेंसी की थीम पर रेस्टारेंट खोलने का आइडिया आया, जिसमें हर चीज क्रिप्टोकरेंसी की थीम पर होगी। फरवरी 2022 में उन्होंने रेस्टारेंट शुरू किया। अभी तक 50 से ज्यादा लोग बिटकॉइन में भुगतान कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि पिछले माह उनके रेस्टारेंट का बिजनेस ढाई लाख के ऊपर था। जो धीरे-धीरे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

 
गौरव ने बताया कि वह क्रिप्टोकरेंसी के उपयोग करने के तरीके, उसके फायदे और नुकसान को लेकर सेमिनार भी आयोजित करते हैं। उनके रेस्टारेंट पर आने वाले लोगों को क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान करने में मदद भी करते हैं। लोग भी जानना चाहते हैं। भारत में क्रिप्टोकरेंसी के लेन-देन की अनुमति को लेकर गौरव ने बताया कि अभी भारत में लेन-देन को लेकर अभी कोई नियम नहीं है। हालांकि क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली कमाई पर 30 प्रतिशत टैक्स लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौरव ने बताया कि उनके रेस्टारेंट की डिश भी क्रिप्टोकरेंसी और लोगो से मिलती जुलती हैं। रेस्टारेंट में क्रिप्टोकरेंसी के अलावा रुपये में भी भुगतान कर सकते हैं। गौरव ने बताया कि क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट करने के लिए फोन पे, गूगल पे के समान ही Binance App पर भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए रेस्टारेंट संचालन और कस्टमर दोनों के पास यह एप होना जरूरी है। इसमें क्रिप्टो टू क्रिप्टो पेमेंट होती है। अलग-अलग तरह की क्रिप्टोकरेंसी मौजूद हैं, जिनको खरीदने के लिए एक्सचेंज प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बनाना पड़ेगा। इसके बाद रुपये ट्रांसफर कर क्रिप्टोकरेंसी खरीद सकते हैं।   

 
ऐसे कर सकते है क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान
गौरव ने बताया कि 1 एथेरियम कॉइन की कीमत 2 लाख रुपये होती है। यदि हमारा रेस्टारेंट में 2000 रुपये बिल बना। ऐसे में वर्चुअली 0.001 इथीरियम का भुगतान एप के माध्यम से करना होगा। 1 बिटकॉइन की कीमत 31 लाख रुपये है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed