{"_id":"646739da6f75e49d520a3a89","slug":"the-child-traveling-in-the-bus-fell-down-from-the-hole-made-on-the-floor-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बस में सफर कर रहा बच्चा फर्श पर बने छेद से गिरा नीचे, पहिए की चपेट में आने से मासूम के परखच्चे उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बस में सफर कर रहा बच्चा फर्श पर बने छेद से गिरा नीचे, पहिए की चपेट में आने से मासूम के परखच्चे उड़े
Fri, 19 May 2023 02:26 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 19 May 2023 02:26 PM IST
सार
चैनपुरा गांव के बरखेड़ा तिराहा पर एक दर्दनाक हादसे में चार साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपनी दादी के साथ बस में सफर कर रहा था, इसी दौरान बस के छेद से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
मासूम बच्चे की दादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह छतरपुर मार्ग पर शुक्रवार सुबह अपनी दादी के साथ बस से सफर कर रहे एक बच्चे की बस के अंदर बने छेद से गिरने से मौत हो गई। हादसा बटियागढ़ थाना अंतर्गत चैनपुरा गांव के बरखेड़ा तिराहा के पास हुआ। जानकारी के अनुसार शैलेंद्र कंपनी की बस में मासूम बच्चा अपनी दादी के साथ जा रहा था, इसी दौरान वह बस के अंदर बने छेद से नीचे गिर गया और ऊपर से बस का पहिया निकला गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले को जांच में लिया।
बच्चे का नाम हेमंत देशराज सिंह था। मासूम हेमंत अपनी दादी शीला बाई के साथ रिश्तेदारी में कारीजोग खेजरा गांव आया हुआ था और शुक्रवार सुबह वापस अपने गांव कुड़ीला जा रहा था। दमोह से छतरपुर जा रही शैलेंद्र ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस में मासूम नरसिंगढ़ से अपनी दादी के साथ सवार हुआ। इसी बीच चैनपुरा के आगे बरखेड़ा तिराहे के पास अचानक बस के फर्श पर बने छेद पर ढका पटिया टूट गया और मासूम चलती बस से नीचे गिर गया, इसी दौरान ऊपर से बस का पहिया चढ़ने से मासूम के सिर के परखच्चे उड़ गए। दादी के चिल्लाने के बाद बस रोकी गई और पुलिस को सूचित किया गया बस को बटियागढ़ थाना रवाना किया गया। एसआई पीडी दुबे ने मौके का निरीक्षण कर शव को पंचनामा कार्रवाई के लिए बटियागढ़ अस्पताल भेज दिया है। बस को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है।