फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Terror of miscreants in Damoh district hospital, attack on security guards-health workers

Damoh: दमोह जिला अस्पताल में बदमाशों का आतंक, सुरक्षा गार्ड-स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला, डॉक्टरों ने दिया धरना

Thu, 09 Mar 2023 11:22 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 09 Mar 2023 11:22 AM IST
सार

जिला अस्पताल के आरएमओ डॉक्टर विशाल शुक्ला का कहना है कि यह पुलिस व्यवस्था की नाकामी है कि बदमाश खुलेआम अस्पताल में घुसकर इस तरह से सुरक्षा गार्ड पर हमला कर गए।

विज्ञापन
Terror of miscreants in Damoh district hospital, attack on security guards-health workers
जिला अस्पताल में हंगामे के बाद डॉक्टरों ने धरना प्रदर्शन किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह जिला अस्पताल में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। रोकने पर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड और स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला कर दिया। एक सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हुआ है। इधर हमले के विरोध में स्वास्थ्य प्रबंधन ने अस्पताल के बाहर बैठकर धरना दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दमोह जिला अस्तपाल में बुधवार रात करीब 9 बजे कुछ बदमाश घुस आए थे। उन्होंने अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड से बदतमीजी की, जब स्वास्थ्य कर्मियों ने विरोध किया तो बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में एक सुरक्षा गार्ड गंभीर घायल हुआ है। जिला अस्पताल के आरएमओ डॉक्टर विशाल शुक्ला का कहना है कि यह पुलिस व्यवस्था की नाकामी है कि बदमाश खुलेआम अस्पताल में घुसकर इस तरह से सुरक्षा गार्ड पर हमला कर गए। देर रात तक यहां हंगामा चलता रहा। कोतवाली पुलिस ने डॉक्टरों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

Terror of miscreants in Damoh district hospital, attack on security guards-health workers
दमोह जिला अस्पताल में बदमाशों में सुरक्षा गार्ड को घायल कर दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार की रात करीब 9 बजे तीन से चार बदमाश अस्पताल के अंदर घुसे। उनमें से एक ने तैनात सुरक्षा गार्ड को पत्थर मार दिया गया और वार्डबॉय को चाकू मारने का प्रयास किया। इसके बाद इकट्ठे होकर वार्ड बॉय ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो वे भाग निकले। स्वास्थ्य कर्मी, डॉक्टरों के साथ अस्पताल के गेट पर बैठ गए। आरएमओ डॉक्टर विशाल शुक्ला ने कहा कि यदि इलाज में कमी हो और उनके साथ कोई अभद्रता की जाए तो माना जा सकता है। लेकिन इस प्रकार से यदि स्वास्थय कर्मियों पर हमला होगा तो वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि आरोपियों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो काम बंद कर देंगे और किसी भी प्रकार का इलाज नहीं किया जाएगा।

डॉक्टर शुक्ला का कहना है कि जिला अस्पताल में पुलिस चौकी बनी है, लेकिन पुलिस द्वारा किसी प्रकार की सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई जाती। यहां बता दें कि इसके पहले भी बदमाशों ने कई बार लूट व चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। इससे जिला अस्पताल में आने वाले मरीज व उनके परिजन भी अपने आपको असुरक्षित महसूस करते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed