{"_id":"61fd084b0465d5774a521d27","slug":"taliban-action-in-guna-on-suspicion-of-molestation-dragged-a-person-on-the-road-tied-his-hands-and-feet-and-beat-him-with-sticks","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुना में तालिबानी हरकत: छेड़खानी के शक में व्यक्ति को घसीटकर सड़क पर लाए, हाथ-पैर बांधकर लाठी-डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुना में तालिबानी हरकत: छेड़खानी के शक में व्यक्ति को घसीटकर सड़क पर लाए, हाथ-पैर बांधकर लाठी-डंडों से पीटा
Fri, 04 Feb 2022 04:34 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 04 Feb 2022 04:34 PM IST
सार
गुना जिले में लड़की से छेड़खानी के शक में एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटा गया। लड़की के परिवार वालों ने इस व्यक्ति के हाथ पैर बांधकर उसे सड़क पर घसीटा और लाठी-डंडों से जमकर उसकी पिटाई की। किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो वायरल होते पुलिस तक पहुंचा। अब पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
Guna: वायरल वीडियो की फुटेज के अनुसार व्यक्ति को घसीटा जा रहा है और उसकी पिटाई की जा रही है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गुना जिले में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति को घसीट-घसीटकर पीटा जा रहा है। ये सजा व्यक्ति को छेड़खानी के शक में दी जा रही है। घटना के अनुसार लड़की के परिवार वालों ने इस व्यक्ति के हाथ पैर बांधकर उसे सड़क पर घसीटा और लाठी-डंडों से जमकर उसकी पिटाई की। किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो वायरल होते पुलिस तक पहुंचा। अब पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार शहर के नानाखेड़ी इलाके के रहने वाले साहू परिवार ने सामने रहने वाले अजय धाकड़ पर आरोप लगाया कि वह उनके घर की बच्ची से छेड़खानी करता है। इसी से आक्रोशित होकर गुरुवार को लड़की के परिवार वाले अजय धाकड़ के घर पहुंच गए और उसे खींचकर बाहर ले आए। उन्होंने अजय के हाथ पैर बांध दिए और सड़क पर घसीट-घसीटकर लाठी-डंडों से पीटा। लड़की ने भी अजय के पैरों पर जमकर लाठियां बरसाईं। अजय की पत्नी और बच्चे छोड़ देने की मिन्नतें करते रहे, लेकिन किसी ने उनकी एक न सुना। पिटाई के समय किसी ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
वीडियो में व्यक्ति पर लाठियां बरसाती लड़की नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और कार्रवाई की बात कर रही है। कैंट थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि इस वीडियो की जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।